मच्छर के काटने से स्किन नजर आने लगती है भद्दी, इन 4 तरीकों से हटाएं ये निशान

Mosquito Bites Marks :  मच्छर के काटने से स्किन पर काफी भद्दे से निशान हो जाते हैं। इससे आपकी खूबसूरती पर असर पड़ता है। इस निशान को गायब करने के लिए आप कुछ असरदार तरीके अपना सकते हैं। आइए जानते हैं मच्छर काटने के निशान को कैसे हटाएं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 14, 2023 9:08 AM IST

Mosquito Bites Marks :  मार्च-अप्रैल माह में मच्छरों का आतंक काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में मच्छर से होने वाली कई बीमारियां जैसे- डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया इत्यादि फैलने का खतरा रहता है। वहीं, सामान्य मच्छरों के काटने से भले ही आपको कुछ न हो, लेकिन यह आपकी स्किन पर लाल मोटे निशान छोड़ जाते हैं, जिसे ठीक होने में काफी समय लगता है। अगर आपके चेहरे और शरीर के हिस्सों पर मच्छर काटने के निशान बन गए हैं, तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे असरदार घरेलू उपाय बताएंगे, जिससे आप मच्छर के काटने के निशान को कुछ ही समय में ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन असरदार उपायों के बारे में-

मच्छर काटने के निशान कैसे मिटाएं? - How to Cure Mosquito Bite Marks

नींबू के छिलके से करें स्क्रब

स्किन से मच्छरों के काटने का निशान हटाने के लिए आप नींबू के छिलकों का प्रयोग कर सकते हैं। दरअसल, नींबू के छिलकों में नैचुरल रूप से क्लींजिंग का गुण पाया जाता है, ऐसे में अगर आप इससे स्क्रब करते हैं तो यह मच्छरों के निशान को कुछ ही समय में हटाने में प्रभावी हो सकते हैं। मच्छर के काटने का निशान हटाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच नींबू के छिलके का पाउडर लें। अब इसमें 1 चम्मच पीसी हुई चीनी मिक्स करें। इसके बाद आप नहाने से पहले इससे अपनी बॉडी पर स्क्रब करें। इससे मच्छर के काटने का निशान हट सकता है। 

प्याज के रस का करें प्रयोग

मच्छर के काटने का निशान हटाने के लिए आप प्याज के रस का प्रयोग कर सकते हैं। इससे स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को भी हटाया जा सकता है। इसके लिए 1 प्याज को कद्दू कस करके इसका रस निकाल लें। हालांकि, आप प्याज को दो हिस्से में काटकर इसे अपनी स्किन पर डायरेक्ट रगड़ भी सकते हैं। इससे मच्छर के काटने का निशान हट जाएगा। 

एप्पल साइडर विनेगर से हटाएं निशान

मच्छर के काटने का निशान हटाने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 1 कप में 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर लें। इसमें दो चम्मच पानी मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा लें। रोजाना रात में सोने से पहले इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने से मच्छर काटने के निशान कुछ ही दिनों में गायब हो सकते हैं। 

दाग-धब्बों को हटाए बेकिंग सोडा

मच्छर काटने के निशान को हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा का प्रयोग कर सकते हैं। इससे न सिर्फ मच्छर काटने के निशान हटेंगे, बल्कि यह स्किन के कालेपन को भी कम कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें। इसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिक्स करें। अब इस मिश्रण को प्रभावित हिस्से पर लगाएं और करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से इसे साफ कर लें। इससे कुछ ही समय में मच्छर काटने के निशान गायब हो सकते हैं। 

मच्छर काटने के निशान हटाने के लिए आप इन असरदार उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि इन दिनों मच्छर से होने वाली बीमारियों के खतरे से बचने के लिए आपको मच्छरों से दूर रहने की जरूरत है। इसके लिए रात में मच्छरदानी लगाकर सोएं, आसपास पानी को इकट्ठा न हो दें। घर की साफ-सफाई का ध्यान रखें। ताकि आप मच्छर से दूर रहे सकें। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source