hamburger icon
A
Read in English

बदन दर्द से परेशान बार-बार पेन किलर लेना हो सकता है खतरनाक! इन देसी नुस्खों से पाएं दर्द से तुरंत छुटकारा

Jodo Me Dard ke Upay | आजकल बॉडी पेन और जॉइंट पेन आम समस्या बन रही हैं, जिसके लिए लोग बार-बार पेन किलर दवाएं ले रहे हैं। लेकिन कुछ नुस्खे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बार-बार पेन किलर लेने से बच सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 21, 2026 12:22 PM IST

Body Pain ko Kaise Thik Kare: सिर्फ हमारी लाइफस्टाइल ही नहीं बल्कि काम भी कुछ ऐसे हो गए हैं, कि जिनसे बदन दर्द व जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं आमतौर पर रहने लगी हैं। आजकल बदन दर्द व जोड़ों में दर्द जैसी ये समस्याएं इतनी आम हो गई हैं, कि लोगों ने बार-बार पेन किलर लेने की आदत डाल ली है। लेकिन बार-बार पेन किलर लेना हमारी किडनी, लिवर और पेट जैसे जरूरी अंगों पर प्रभाव डालती है और अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से ये दवाएं ले रहा है या ज्यादा मात्रा में ले रहा है, तो उनकी किडनी डैमेज भी हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि घंटों एक ही पोजीशन में बैठकर काम करना, गलत पोस्चर में बैठना और तनाव या अत्यधिक थकान के कारण शरीर में जकड़न व दर्द महसूस करने लगता है। इस दर्द से निपटने के लिए आप या तो दवा लेते हैं या फिर इंजेक्शन का सहारा लेते हैं। हालांकि, यह दोनों ही समाधान सही नहीं है और लंबे समय तक इनका दर्द निवारक के रूप में काम करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। अच्छी बात यह है कि हमारे घर में मौजूद कई देसी चीजें प्राकृतिक तरीके से दर्द से राहत दिलाती हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही 4 असरदार देसी नुस्खों के बारे में और वह कैसे काम करते हैं।

नारियल तेल और लौंग (Coconut Oil and Clove)

कई अलग-अलग रिसर्च में साबित हो चुका है कि नारियल तेल में मौजूद ल्यूरिक एसिड, कैपरीलिक एसिड और अलग-अलग तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स एक तरह से एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी की तरह काम करते हैं वहीं लौंग को भी अलग-अलग तरह के दर्द-निवारक गुणों के लिए जाना जाता है। देसी नुस्खे को तैयार करने के लिए आप 2–3 लौंग को पीसकर हल्का गर्म नारियल तेल में मिला लें। अब इस मिश्रण को दर्द वाली जगह पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। इससे आपकी मांसपेशियों की सूजन कम हो जाएगी और जकड़न जैसी समस्या से राहत मिलेगी। जानकार बताते हैं कि रोज रात को सोने से पहले इसका इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

(और पढ़ें - बदन दर्द दूर करने के लिए जड़ी-बूटियां)

सरसों का तेल और कपूर (Mustard Oil And Camphor)

सरसों का तेल स्किन के अंदर जाकर अंदरूनी हिस्से को गर्माहट देने का काम करता है, जिससे सूजन जैसी समस्याएं कम करने में मदद मिलती है और रक्त संचार भी बेहतर होता है। वही जब आप इसमें थोड़ा सा कपूर मिला लेते है और इस मिश्रण को हल्का गर्म कर पीठ, गर्दन या बदन के दर्द वाली जगह पर मालिश करते हैं तो कपूर की खुशबू और गर्म तेल मांसपेशियों को आराम मिलता है। माना जाता है कि पुराने से पुराने दर्द में भी ये मिश्रण राहत पहुंचाता है।

सरसों या नारियल तेल में लहसुन (Mustard/Coconut Oil And Garlic)

जैसा की बहुत से लोग जानते हैं कि लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, यह दोनों ही गुण आपको दर्द से राहत दिला सकते हैं। बस इसके लिए आपको 5–6 लहसुन की कलियों को सरसों या नारियल तेल में पकाना होगा वो भी तब तक, जब तक वे सुनहरी न हो जाएं। तेल ठंडा होने पर इससे दर्द वाली जगहों पर मसाज करें। यह नुस्खा नसों के दर्द और जोड़ों की अकड़न जैसी समस्याओं से निपटने में काफी असरदार माना जाता है।

हल्दी वाला दूध है गोल्डन मिल्क (Turmeric Milk/Golden Milk)

कैल्शियम की कमी के कारण जोड़ों में दर्द हो सकता है और ऐसे में हल्दी वाला दूध एक अच्छा विकल्प है। दूध जहां कैल्शियम से भरपूर है वहीं हल्दी को उसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-सेप्टिक गुणों के लिए जाना जाता है। दरअसल, हल्दी में मौजूद करक्यूमिन सूजन और दर्द जैसी परेशानियों को कम करने में मदद करता है। ऐसे में आप दर्द महसूस करने पर रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीएं। चाहें तो इसमें चुटकी भर काली मिर्च भी मिला सकते हैं। यह अंदर से शरीर को मजबूत कर बदन दर्द से आराम दिलाता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।