सफेद होते बालों को नैचुरली काला करते हैं ये 3 नुस्खे, बाल होते हैं चमकदार और मजबूत

घरेलू नुस्खो से आपके सफेद बाल काला होने के साथ-साथ घने, मजबूत एवं चमकदार दिखाई देंगे. यह नुस्खे आपकी स्कैल्प और बालों से संबंधित दूसरी दिक्कतों पर भी अच्छा असर दिखाते हैं.

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : August 10, 2022 6:06 PM IST

समय से पहले सफेद बाल सभी के लिए शर्मिंदगी की वजह बन सकते हैं. जिससे अक्सर लोग परेशान रहते हैं और बालों को काला करने के लिए केमिकल युक्त डाई का उपयोग करते हैं. जो बालों के साथ-साथ स्कैल्प और माथे को भी काला कर सकते हैं और बालों को काफी नुकसान भी हो सकता है. ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे है जो आपके बालों को काला करने के साथ-साथ पोषण भी देते हैं. रसोई की कुछ चीजों से बने कुछ नुस्खे आपके बालों के लिए बेहद खास हो सकते है. यह नुस्खे प्राकृतिक है और आयुर्वेद में भी इन्हें अच्छा माना गया है.

सफेद बालों को काला करने के उपाय

ब्लैक टी

सफेद बालों को काला करने के लिए काली चाय का उपयोग किया जाता है. यह नुस्खा दादी नानी के समय से चलता आ रहा है. काली चाय को पकाकर उसे ठंडा होने दे, ठंडा होने के बाद उसे बालों में कम से कम एक घंटा लगाए रखें. इसके बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो ले. इससे आपके बालों में कालापन और चमक दिखाई देगी.

कॉफी

कॉफी का इस्तेमाल करने से भी सफेद बालों को काला किया जा सकता है. सबसे पहले एक कप पानी मे एक बड़ा चम्मच कॉफी मिलाकर उसे पकाएं और ठंडा होने के बाद मेहंदी में मिलाकर अपने बालों पर लगाएं. मेहंदी लगाने के एक घंटे बाद बालों को धो ले. सफेद बालों को काला करने के लिए यह एक अच्छा तरीका है.

आंवला

आंवला बालों को घना मजबूत और चमकदार बनाने के लिए अच्छा माना जाता है इसके साथ-साथ आंवला सफेद बालों को काला करने के लिए भी अच्छा साबित हुआ है. आंवला पाउडर के साथ मेथी के दानों को पीसकर अपने बालों पर लगाएं. इसके लिए 3 बड़े चम्मच आंवला पाउडर और बराबर मात्रा में मेथी के दानों को पीसकर एक पाउडर तैयार कर ले. उसे अपने बालों में लगाएं और एक घंटे बाद बालों को धोले. इसके बाद आपको इसके अच्छे रिजल्ट्स दिखेंगे .

इन सब घरेलू नुस्खो से आपके सफेद बाल काला होने के साथ-साथ घने, मजबूत एवं चमकदार दिखाई देंगे. यह नुस्खे आपकी स्कैल्प और बालों से संबंधित दूसरी दिक्कतों पर भी अच्छा असर दिखाते हैं.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source