दांतों की कैविटी का घर बैठे करें इलाज, बिना खर्च किए चमकने लगेंगे आपके दांत

How to get relief from toothache due to cavity : दांतों में कैविटी होना, मसूढ़ों का फूलना और दांत में दर्द होना बहुत आम है। हालांकि, कुछ घरेलू नुस्खों से इन समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं।

दांतों की कैविटी का घर बैठे करें इलाज, बिना खर्च किए चमकने लगेंगे आपके दांत
Cavity

Written by Kishori Mishra |Published : November 23, 2025 8:46 AM IST

How to get rid of cavities fast at home : आजकल खान-पान की खराब आदतों की वजह से कम उम्र में ही दांतों का खराब होना, उनमें कीड़ा लगना व टूटना बहुत आम हो गया है। ऐसे में अगर आपका खान-पान ही सही नहीं है, तो आप चाहे दांतों को जितना मर्जी ब्रश कर लीजिए, वे हेल्दी नहीं रहेंगे। वैसे तो बाजार में दांतों को साफ करने और उन्हें मजबूत बनाने का दावा करने वाले कई पेस्ट उपलब्ध हैं, लेकिन फिर भी ये दांतों के लिए उतने कारगर नहीं होते हैं, जितने कि नेचुरल उपाय होते हैं।

दरअसल, पुराने समय से ही दांतों को साफ करने के लिए कुछ ऐसे घरेलु नुस्खें हैं, जो दांतों को साफ करने के साथ-साथ कैविटी, दांतों के दर्द और मसूढ़ों के फूलने जैसी समस्याओं से भी निजात दिलाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको नीम से लेकर कुछ ऐसे ही असरदार प्राकृतिक चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके दांतों को साफ और हेल्दी बनाने में कारगर साबित होते हैं।

घर बैठे कैविटी से कैसे पाएं छुटकारा?

नीम के दातून से चकाएं दांत

दांतों को साफ करने के लिए नीम का दातुन सबसे बेहतरीन होता है। दरअसल, नीम एंटी-बैक्टीरियर और एंटी इंफ्लेमेटरी होता है। जो मुंह के कीटाणुओं को दूर कर मसूड़ों की सूजनको भी दूर करने में मददगार होता है। दातुन के लिए ताजी टहनी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Also Read

More News

लौंग दांतों की सड़न को करे दूर

जिन लोगों को दांत में दर्द की शिकायत होती है, उनके लिए लौंग का तेल फायदेमंदहोता है। दरअसल, दांत में दर्द तब होता है, जब दांतों में कैविटी हो जाती है। ऐसे में अगर कैविटी वाले दांत पर लौंग का तेल लगाया जाए, तो इससे कैविटी खत्म होती है और दर्द से राहत मिलती है, क्योंकि लौंग एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। दांत के दर्द को दूर करने के लिए लौंग के तेल के अलावा, इसे कच्चा भी चबाया जा सकता है।

हल्दी और सरसों का तेल दांतों को करे साफ

भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन दांतों के लिए हल्दी और सरसों का तेल भी फायदेमंद होता है। दरअसल, हल्दी एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होती है। जबकि सरसों का तेल दांत को मजबूत बनाता है। अगर आप सरसों के तेल और हल्दी को मिलाकर मसूढ़ों की मसाज करते हैं और फिर गुनगुने पानी से कुल्ला करते हैं, तो इससे मसूढ़े की सूजन और दर्द दूर होता है।

नमक के पानी से कुल्ला करें

मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को दूर करने के लिए गर्म पानी में नमक मिलाकर इससे कुल्ला किया जा सकता है। इससे न सिर्फ बैक्टीरिया खत्म होते हैं, बल्कि कैविटी और मसूढ़े की सूजन को दूर करने में भी मदद मिलती है।

दांतों की सड़न को दूर करने लहसुन

दांतों में बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए लहसुन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। क्योंकि यह जबरदस्त एंटी-बैक्टीरियल होता है। इसके इस्तेमाल के लिए लहसुन को पीसकर इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और इसे कैविटी वाली जगह लगाए और कुछ समय बाद कुल्ला कर लें। इससे कैविटी के साथ-साथ दर्द से भी राहत मिलती है।

TRENDING NOW

Highlights

  • दांतों का पीलापन दूर करे हल्दी और सरसों तेल
  • नमक के पानी से कुल्ला करने से कैविटी की परेशानी दूर हो सकती है।
  • दांतों की सड़न को कम करने के लिए लहसुन फायदेमंद हो सकता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।