
Also Read
पेट फूलने की समस्या से हैं परेशान? इन उपायों से सिर्फ 5 मिनट में पाएं राहत।
Bloating Home Remedies : पेट फूलने की समस्या बहुत ही आम है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे पेट फूलने की शिकायत ना हुई हो। आमतौर पर यह समस्या रात को खाना खाने के बाद (Bloating Home Remedies) होती है। इसके साथ ही अगर आप सुबह का नाश्ता ठीक से नहीं करते हैं, तो भी पेट फूलने की समस्या हो सकती है। अंग्रेजी में पेट फूलने की समस्या को ब्लोटिंग (Bloating) कहते हैं।
ये एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें व्यक्ति के पेट में गैस बनने लगती है और पेट काफी फूला हुआ नजर आने लगता है। यदि आप समय रहते पेट फूलने का इलाज नहीं करते हैं, तो पेट में दर्द और उल्टी जैसी परेशानियां हो सकती हैं। कुछ ऐसे घरेलू उपाय होते हैं, जिससे आप पेट फूलने की समस्या से छुटकारा (Bloating Home Remedies) पा सकते हैं। चलिए जानते हैं पेट फूलने के घरेलू उपचार क्या हैं?
पेट की किसी भी समस्या के लिए पुदीना काफी फायदेमंद माना जाता है। पेट फूलने की समस्या में इस्तेमाल के लिए आप सबसे पहले 3-4 पुदीने की पत्तियां लें। इसे एक गिलास पानी में अच्छी तरह से उबालें। जब बर्तन में पानी आधा हो जाए, तो बचे हुए पानी को निकालकर ठंडा करें। ठंडा होने के बाद इस पानी का सेवन करें। इससे आपको पेट फूलने की समस्या से राहत मिल सकता है।
एक नींबू ले और उसको काटकर एक गिलास पानी में अच्छी तरह मिला लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा काला नमक भी शामिल कर सकते हैं। घरेलू उपचार के रूप में पेट फूलने की समस्या को दूर करने के लिए यह बेहतरीन नुस्खा माना जाता है।
बालों के लिए मेथी बहुत ही अच्छा होता है। पेट की समस्याओं के लिए भी यह फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक चम्मच मेथी का दाना लें। इसे एक गिलास पानी में 5 से 7 मिनट के लिए उबालें। इसके बाद इस पानी को छान लें। अब हल्का गुनगुना कर इसका सेवन करें। इससे पेट फूलने की समस्या से आपको काफी आराम मिलेगा।
पेट में गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लहसुन और शहद का सेवन भी लाभदायक हो सकता है। लहसुन की कुछ कलियों को लेकर आप इसे भुन लें। अब इसमें थोड़ी सी मात्रा में शहद मिलाकर इसका सेवन करें। ऐसा करने से पेट फूलने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
अगर आपके घर में पेपरमिंट का कैप्सूल है, तो आप इसका भी इस्तेमाल करके पेट फूलने की समस्या से राहत पा सकते हैं। पेपरमिंट इंटेस्टाइनल मसल्स को रिलेक्स करने में आपकी मदद करता है। इससे पेट फूलने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
मोटापा और डायबिटीज के लिए काल हैं शहतूत की पत्तियां, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
Purple Yam: मानसून डायट में बैंगनी जिमिकंद करें शामिल, पाएं ये लाभ
कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के साथ रहने से विकसित हो रही ‘साइलेंट इम्युनिटी’