अचानक होने लगा है पेट दर्द? आराम पाने के लिए तुरंत अपनाएं ये घरेलू उपाय

Stomach Ache : अचानक से पेट में दर्द की परेशानी होने पर आप तुरंत कुछ घरेलू नुस्खे अपनाएं, ताकि आप दर्द से आराम पा सकें। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : June 1, 2023 12:14 PM IST

Stomach Ache : खानपान में गड़बड़ी और खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को पेट में दर्द की परेशानी होना काफी सामान्य हो चुका है। कुछ लोगों को पेट में दर्द की परेशानी अचानक से होने लगती है। ऐसे में अक्सर समझ नहीं आता है कि आखिर क्या करें, ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर के पास जाना भी थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप कुछ नुस्खों को अपनाकर पेट में दर्द को शांत कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको अचानक पेट में दर्द होने पर क्या करें, इसके बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं अचानक पेट में दर्द को कम करने के घरेलू नुस्खे?

मेथी दाना है असरदार

अचानक हुए पेट में दर्द की समस्या से तुरंत राहत पाने के लिए आप मेथी दाना का सेवनकर सकते हैं। इसके लिए मेथी दाने को हल्का का भून लें। अब इसे पाउडर की तरह दरदरा पीस लें। इसके बाद इस पाउडर का सेवन गर्म पानी के साथ करें। इससे पेट में दर्द से आराम मिलेगा।

पुदीना की पत्तियां है फायदेमंद

पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल करने से भी आप पेट में दर्द की परेशानी को कम कर सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए सबसे पहले 4 से 5 पुदीने की पत्तियां लें। इसके बाद इन पत्तियों को पानी में अच्छे से उबालकर पी लें। इससे पेट में दर्द और भारीपन कम हो सकता है।

अनार से तुरंत पाएं पेट में दर्द से आराम

पेट में दर्द की समस्या को दूर करने के लिए आप अनार का सेवन कर सकते हैं। यह आपके पेट के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसका सेवन करने के लिए अनार को छिल लें। इसमें थोड़ा सा काला नमक छिड़ककर खाएं। इससे बदहजमी से राहत मिलेगी। इसके साथ ही अगर आप चाहते हैं कि आपका दर्द तुरंत कम हो, तो इसके लिए आप अनार में थोड़ा सा हरड़ छिड़क सकते हैं।

पेट दर्द से आराम दिलाए अदरक

पेट दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। अदरक से बनी चाय पीने से दर्द की समस्या से तुरंत कम हो सकती है। अदरक में दर्द निवारक गुण होता है, जिससे दर्द से तुरंत आराम मिलेगा।

अचानक से पेट दर्द होने पर आप इन नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो  इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि आपकी परेशानी का तुरंत से तुरंत इलाज किया जा सके। 

 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source