
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : January 1, 2023 9:07 AM IST
New Year Party 2023: नए साल का आगमन हो चुका है। साल के आखिरी दिन में यानि 31 दिसंबर की रात को कई लोग जोश और उत्साह के सेलेब्रेट करते हैं। कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो न्यू ईयर ईव की पार्टी के जश्न में एल्कोहल का सेवन करना पसंद करते हैं। कभी-कभी पार्टी में इतना अधिक शराब पी लेते हैं कि इसकी वजह से हैंगओवर हो जाता है। हैंगओवर की स्थिति में अगले दिन काफी ज्यादा उल्टी, सिरदर्द, थकान, पेट में दर्द जैसी परेशानी महसूस होती है। अगर आपको भी न्यू ईयर ईव की पार्टी के बाद से हैंगओवर जैसा महसूस हो रहा है तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे असरदार नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिससे हैंगओवर की परेशानी कुछ ही समय में दूर हो जाएगी। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-
हैंगरओवर की परेशानी को दूर करने के लिए सबसे पहले नींबू पानी का सेवन करें। नींबू पानी में मौजूद गुण हैंगओवर की समस्या को दूर कर सकता है। इसे पीने के लिए 1 गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें 1 नींबू का रस निचोड़ लें। इसके बाद इसे पिएं। इससे आपको काफी राहत महसूस होगी।
हैंगओवर की परेशानी को दूर करने के लिए नारियल का पानी आपके लिए काफी प्रभावी हो सकता है। दरअसल, नारियल के पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होता है, जो आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है। ऐसे में अगर आप हैंगओवर की स्थिति में नारियल पानी पीते हैं, तो इससे आपको तुरंत आराम मिल सकता है।
हैंगओवर की समस्या को दूर करने के लिए केला काफी प्रभावी हो सकता है। इसके लिए जब भी आपको हैंगओवर जैसा महसूस हो तो सबसे पहले कुछ केला खा लें। इसमें मौजूद पोटेशियम और कार्बोहाइट्रेट आपके शरीर को हाइड्रेट करता है, जिससे हैंगओवर की परेशानी से राहत मिल सकता है।
न्यू ईयर पार्टी के बाद हैंगओवर की परेशानी को दूर करने के लिए अदरक की चाय काफी प्रभावी हो सकती है। यह सिरदर्द और मतली की परेशानी को कम कर सकता है। साथ ही पेट में होने वाले दर्द से आराम दिलाने में मददगार है। इस चाय को तैयार करने के लिए 1 कप पानी में 1 इंच अदरक का टुकड़ा क्रश करके डालें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से उबाल लें। जब पानी उबल जाए, तो इसे कप में छानकर इसमें शहद मिलाकर पिएं। इससे हैंगओवर से छुटकारा मिलेगा।
पार्टी के बाद आपको हैंगओवर हो गया है तो दही ट्राई कर सकते हैं। दही खाने से आपका शरीर हाइड्रेट होता है। इससे हैंगओवर की परेशानी को दूर करने में मदद मिल सकती है। अगर आपको सादी दही पसंद नहीं है तो आप लस्सी या फिर रायता ट्राई कर सकते हैं। इससे आपको हैंगओवर की समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा।
हैंगओवर की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको काफी ज्यादा समस्या हो रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।