Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Chehre Ke Liye Faydemand Kitchen Ingredients: हमारा चेहरा शरीर का सबसे अहम अंग है क्योंकि जब भी हम किसी से मिलते हैं तो पहली नजर चेहरे पर ही जाती है। ऐसे में अगर वो ही डल और मुरझाया हुआ नजर आएगा तो इम्प्रेशन कैसे जाएगा? एक चमकता हुआ चेहरा हमारी पर्सनालिटी को बढ़ाता है और हमें आत्मविश्वास से भर देता है। लेकिन कई बार त्वचा से जुड़ी अलग-अलग समस्याएं हमारे चेहरे को बेजान और सुस्त बना देती हैं।
हम चाहते हैं कि हर दिन आपकी स्किन ग्लो करे और निखार देख हर कोई मदहोश हो जाए। इसलिए आज हम आपको इस लेख में 7 ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं जिसका इस्तेमाल आप कभी भी कर सकते हैं और अपनी स्किन को इंस्टेंट ग्लोइंग बना सकते हैं। कौन से हैं ये नुस्खे और उन्हें बनाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल किया गया है, आइए विस्तार से जानते हैं।
बेसन और दही का फेस मास्क न सिर्फ स्किन को साफ करने बल्कि उसे सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है। इसे बनाने के लिए आपको बेसन और दही की जरूरत है। इन दोनों को मिक्स करके आप अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक सूखाने के बाद फेस वॉश कर लें। फिर देखें कैसे आपकी स्किन ग्लो करती है।
जिस तरह हल्दी हमारी स्किन को हर तरह के इंफेक्शन और बैक्टीरिया से दूर रखती है और रंगत निखारने का काम करती है, उसी तरह त्वचा पर शहद का इस्तेमाल करने से स्किन हाइड्रेट रहती है और सॉफ्ट बनती है। आपको बस 1 चम्मच शहद और 1/2 छोटा चम्मच हल्दी का पेस्ट तैयार करना है। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद आप फेस वॉश कर लें। खुद ब खुद असर दिखने लगेगा।
स्किन को ठंडक पहुंचाने और गर्मी से होने वाले एक्ने को दूर करने के लिए चंदन और गुलाब जल का इस्तेमालफायदेमंद साबित हो सकता है। आप इन दोनों चीजों से तैयार फेस पैक लगाकर चेहरे से दाग-धब्बों को हल्का कर सकते हैं, डेड स्किन सेल्स को रिमूव कर सकते हैं और त्वचा को गहराई से क्लीन कर सकते हैं।
जिन महिलाओं व पुरुषों के चेहरे पर दाग-धब्बे ज्यादा हैं या बार-बार मुंहासे निकल आते हैं, वो शहद में नींबू का रस मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। नींबू में विटामिन सी होता है जो त्वचा को ब्राइट करता है और शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है।
अगर आपके फेस पर बहुत ही ज्यादा टैनिंग हो गई है तो टमाटर के पल्प को शहद के साथ लगाएं। अगर नेचुरल स्क्रब से फेस क्लीन करना है तो दही और ओटमील का फेस मास्क बनाकर लगाएं। वहीं अगर आपको स्किन को हाइड्रेट करना है तो फेस पर एलोवेरा जेल से फेस मास्क का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
त्यौहारों में आप अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखें और केमिकल के इस्तेमाल से बचें।
रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और दिन में तीन से चार पर साफ पानी से अपना चेहरा धोएं।
चेहरे का कालापन कम करने के लिए चेहरे पर बीटरूट के फेस मास्क लगाए जा सकते हैं। बीटरूट लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है।
आप अपने चेहरे पर बेसन, हल्दी और दही फेस पैक या फिर कच्चे दूध से चेहरा साफ करके अपने चेहरे पर ग्लो ला सकते हैं।