Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बच्चों में नकसीर फूटने पर तुरंत करें ये काम, नहीं बहेगा अधिक खून

बच्चों को नकसीर की समस्या अधिक होती है। अगर आपके बच्चों के नाक से अधिक खून बहता है, तो घबराएं नहीं, इसके लिए आज हम आपको कुछ घरेलू उपचार बताने जा रहे हैं। इन उपचार से नाक में खून बहने की समस्या से तुरंत राहत मिल जाएगा।

बच्चों में नकसीर फूटने पर तुरंत करें ये काम, नहीं बहेगा अधिक खून
बच्चों में नकसीर फूटने पर तुरंत करें ये काम, नहीं बहेगा अधिक खून @shutterstock

Written by Kishori Mishra |Updated : July 30, 2020 3:32 PM IST

Nakseer Home Remedies : नकसीर की समस्या भले ही गर्मी में अधिक होती है, लेकिन कुछ बच्चों को बारिश के सीजन में भी नकसीर की समस्या होती है। नाक से खून बहने की समस्या को कसीर फूटना कहते हैं। नकसीर उन बच्चों की अधिक फूटती है, जिनका शरीर अधिक गर्म होता है। इसके अलावा अधिक गर्म चीजों के सेवन से भी नाक से खून (Nakseer Home Remedies) निकलने लगता है।

नकसीर फूटने से पहले आपका सिर भारी हो जाता है, आपको चक्कर आने लगते हैं ऐसे में आप पहले से ही सतर्क हो सकते हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं कि नकसीर फूटने से कैसे राहत पाया (Nakseer Home Remedies) जा सकता है।

प्याज का करें इस्तेमाल

नकसीर की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए प्याज आपकी मदद कर सकता है। अगर आपके बच्चे को नकसीर की परेशानी अधिक होती है, तो उसके नाक में प्याज का रस डालें। इससे तुरंत नाक से खून निकलना बंद हो जाएगा।

Also Read

More News

बेल के पत्ते

बेल के पत्तों से भी नकसीर फूटने की समस्या से राहत पा सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए बेल के पत्तों को पीस लें। इसके बाद इसका रस निकालकर नाक में डालें। आप चाहें, तो रोजाना इस पत्ते का रस बच्चे के नाक में डाल सकते हैं।

नाक की बजाए मुंह से लें सांस

बच्चे को जैसे ही नाक से खून बहने लगे, आप उसे नाक की बजाय मुंह से सांस लेने के लिए कहें। ऐसा करने से नाक से तुरंत खून बहना बंद हो जाएगा।

सेब का सिरका भी है फायदेमंद

बच्चे के नाक से खून को बहने से रोकने के लिए सेब का सिरका भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए सेब के सिरके को रुई की मदद से नाक में डालें।

दालचीनी का करें इस्तेमाल

दालचीनी से भी नकसीर फूटने की समस्या से राहत पा सकते हैं। इसके लिए दालचीनी के कुछ टुकड़ों को लें और पानी में पूरी रात भिगाने के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस पानी को रुई की मदद से नाक में डालें। इससे खून बहना तुरंत बाद हो जाएगा।

तुलसी का पत्ता

नकसीर फूटने पर तुलसी का पत्ता भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए तुलसी के पत्तों के रस को नाक में डालें। साथ ही अपने बच्चों को तुलसी का पत्ता चबाने के लिए कहें। इससे नाक से खून बहने की समस्या कम हो जाएगी।

अजवायन की पत्तियों का इस तरह करें इस्तेमाल, इन 2 बीमारियों से मिलेगी राहत

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

गर्भावस्था में कभी ना खाएं ये चीजें, वरना शिशु के लिए हो सकता है भारी नुकसान

About the Author

... Read More