
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : April 24, 2026 11:34 AM IST
Image credits by: Tingling In Feet
Tingling in feet : क्या आप सुबह उठते ही अपने पैरों में झुनझुनी महसूस करते हैं या लंबे समय तक बैठने या खड़े रहने से आपको परेशानी होती है? क्या जब आप पैर मोड़कर बैठते हैं, तो आपको पैरों में झुनझुनी महसूस होती है? अगर हां, एक बार डॉक्टर से संपर्क करें। पैरों में झुनझुनी या सुई जैसा चुभन महसूस होने की स्थिति को मेडिकल भाषा में पैरास्थीसिया कहते हैं।
इसमें हाथों और पैरों में जलन या झुनझुनी होती है, जिससे कमजोरी, दर्द और सुन्नपन महसूस होता है। इस परेशानी को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ असरदार उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे पैरों में होने वाली झुनझुनी को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं-
पैरों में होने वाली झुनझुनी की परेशानी को दूर करने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव और एसिटिक एसिड गुण होते हैं, जो खराब हो चुकी नसों को ठीक करने और उनकी मरम्मत करने में मदद करती है।
झुनझुनी की परेशानी को दूर करने के लिए आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालें। अब इसे अच्छी तरह मिलाएं और थोड़ा सा शहद मिक्स कर लें। इसके बाद इस पानी को रोजाना पिएं। इससे पैरों और हाथों की कमजोरी दूर हो सकती है, जो झुनझुनी की समस्याओं को दूर करने में प्रभावी हो सकता है।
हाथों और पैरों में होने वाली झुनझुनी की परेशानी को दूर करने के लिए गर्म सिंकाई करें। इससे पैरों में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो सकता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जो नसों की कार्यक्षमता में सुधार होता है और झनझनाहट की समस्या के इलाज में मदद मिलती है।
एक गर्म कपड़ा लें और उसे प्रभावित हिस्सों पर 5-7 मिनट तक रखें। दर्द और झनझनाहट से राहत पाने के लिए इस प्रक्रिया को दिन में तीन बार दोहराएं।
एप्सम सॉल्ट में मैग्नीशियम की अच्छी-खासी मात्रा होती है, जो शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। यह उन प्रभावित और सूजी हुई नसों को ठीक करने का काम करती है, जिसकी वजह से झनझनाहट महसूस होती है।
इसका इस्तेमाल करने के लिए पानी से भरे एक टब में एक कप एप्सम सॉल्ट डालें, लगभग 15-20 मिनट तक उस टब में बैठें। ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और झनझनाहट को कम करने के लिए यह काफी असरदार उपाय हो सकता है।
Disclaimer : अगर आपको लंबे समय तक पैरों में झुनझुनी की शिकायत रहती है, तो इस स्थिति में एक बार अपने डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि स्थिति की गंभीरता का समय पर इलाज हो सके।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.