Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Pain in middle of stomach : पेट में दर्द का एहसास होना, काफी ज्यादा दर्दनाक होता है। इसकी वजह से हमारे कई कामकाज ठप हो जाते हैं। दर्द के साथ-साथ हाथ-पैरों में पसीना आना, उल्टी जैसा महसूस होना और कई तरह की समस्याएं बढ़ जाती हैं। पेट के अलग-अलग हिस्सों में दर्द होना काफी सामान्य है। कुछ लोगों को पेट के ऊपरी बीच वाले हिस्से में काफी ज्यादा दर्द होता है। इसके पीछे की कई वजह हो सकती हैं, जिसमें फूड एलर्जी, कब्ज, इरिटेबल वाउल सिंड्रोम, लैक्टोज असहिष्णुता, गैस इत्यादि हो सकता है। इस परेशानी को कम करने के लिए आप कई तरह के घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं पेट के बीच वाले हिस्से में दर्द होने पर क्या करें?
पेट में बनने वाले गैस और गंदगी को बाहर निकालने के लिए आपको तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर किया जा सकता है। इसे पेट दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, बॉडी को हाइड्रेट रखने से डायबिटीज के लक्षणों में भी सुधार कर सकता है। दरअसल, जब आप अधिक मात्रा में पानी पीते हैं, तो इससे शरीर की विषाक्तता बाहर हो जाती है। इससे गंदगी और पेट में बनने वाले गैस को बाहर किया जा सकता है।
पेट के बीच वाले हिस्से में काफी तेज दर्द होने पर कोशिश करें कि कुछ देर या फिर कुछ घंटों तक ठोस पदार्थों का सेवन न करें। अगर आप काफी ज्यादा ठोक जैसे- चावल, रोटी, तेल और मसालेदार चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे पेट में काफी गैस बनने लगता है। इससे दर्द की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ने लगती है।
पेट के बीच वाले हिस्से में दर्द की मुख्य वजह काफी ज्यादा गैस बनना हो सकता है। इस स्थिति में कोशिश करें कि खट्टी चीजों से दूर रहें। खट्टी चीजों का काफी ज्यादा सेवन करने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, जो दर्द की परेशानी को बढ़ा सकती है।
कैफीन युक्त पदार्थों का काफी ज्यादा सेवन करने से दर्द ट्रिगर होता है। इसलिए अगर आप अपने पेट के दर्द को कम करना चाहते हैं, तो कैफीन युक्त चीजें जैसे- चाय, कॉफी, सिगरेट, शराब इत्यादि का सेवन न करें।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।