
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 7, 2025 6:01 PM IST
Mouth Ulcer remedies: पेट में गड़बड़ी या फिर दांतों में खराबी के कारण मुंह में छाले हो सकते हैं। आयुर्वेद में मुंह के छालों की परेशानी को मुखपाक कहा गया है। यह परेशानी उन लोगों को अधिक होती है, जो पेट की खराबी, कब्ज की परेशानी और अधिक तीखा खाते हैं। साथ ही पित्त दोष की वजह से भी मुंह में छाले हो सकते हैं। मुंह में छाले (Muh ke chhale Ka Ilaj) होने पर मुंह के अंदर छोटे और बड़े दोनों प्रकार के दाने हो जाते हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए आप घर में रखी चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं मुंह के छालों की परेशानी को दूर करने वाले घरेलू उपचार क्या हैं?
मुंह में छालों की परेशानी होने पर आप तुलसी की पत्तियों का प्रयोग कर सकते हैं। तुलसी की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी फंगल गुण होते हैं, जो छालों की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकते हैं। अगर आप मुंह के छालों को दूर करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से 4 से 5 तुलसी की पत्तियों को चबाएं। इससे काफी लाभ मिलेगा।
मुंह के छालों की परेशानी से राहत पाने के लिए आप शहद और मुलेठी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच मुलेठी का चूर्ण लें। इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण का सेवन करें। इससे मुंह में छालों की परेशानी दूर हो सकती है।
छालों की परेशानी को दूर करने के लिए आप कत्था का प्रयोग कर सकते हैं। कत्था में एंटी-अल्सर गुण होता है, जो मुंह के छालों की परेशानी से छुटकारा दिलाने में प्रभावी है। इसके लिए सबसे पहले अमरूद के मुलायम पत्ते लें। अब इसमें थोड़ा सा कत्था डालकर इसे चबाएं। रोजाना इस तरह कत्था का प्रयोग करने से आप मुंह के छालों की परेशानी को दूर कर सकते हैं।
मुंह के छालों की परेशानी को दूर करने के लिए आप शहद और इलायची का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच इलायची का पाउडर लें। इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को दिन में दो से तीन बार छाले पर लगाएं। करीब 2 से 3 दिनों तक इसका प्रयोग करने से आप छालों की परेशानी को दूर कर सकते हैं।
मुंह के छालों की परेशानी से राहत पाने के लिए आप चमेली के पत्तों का प्रयोग करें। इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले चमेली की पत्तियां लें। अब इन पत्तियों के अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इससे रस निकाल लें। अब इस रस को अपने छालों पर लगाकर करीब 2 से 3 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से कुल्ला कर लें। इससे छालों की समस्या दूर हो सकती है।
मुंह में छालों की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन आसान से नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।