Sign In
  • हिंदी

आंखों में जलन होने के साथ निकल रहा है पानी, इन आसान से तरीकों से करें इलाज

आंखों में जलन होने के साथ निकल रहा है पानी, इन आसान से तरीकों से करें इलाज

Eye Irritation Remedies :  आंखो में जलन की परेशानी होने पर आप कुछ असरदार नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन असरदार नुस्खों के बारे में-

Written by Kishori Mishra |Updated : May 31, 2023 12:01 PM IST

Eye Irritation Remedies : आंखों का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी है। इसके प्रति जरा सी लापरवाही आपके आंखों की रोशनी को छीन सकती है। इसलिए आंखों में होने वाली छोटी से  छोटी परेशानी को नजरअंदाज न करें। अगर आप चाहते हैं कि आपके आंखों की रोशनी बेहतर रहे, तो समय-समय पर आंखों का चेपअक कराएं। कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें आंखों में काफी ज्यादा जलन और पानी आने की समस्या होती है। इन परेशानियों का कारण धूल-मिट्टी, प्रदूषण, धुआं इत्यादि होते हैं। इसके अलावा आंखों में ड्राईनेस बढ़ना, स्क्रीन पर लंबे समय तर रहना, कॉन्टेक्ट लेंस पहनना इत्यादि हो सकता है। ऐसे में आपको इन कारकों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा आप कुछ  असरदार नुस्खों को फॉलो करके आंखों में जलन की समस्या को कम कर सकते हैं।

आंखों में जलन की परेशानी कैसे करें कम?

आंखों में पानी आने के साथ-साथ जलन की शिकायत होने पर आप कुछ असरदार नुस्खों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

गुलाबजल का करें इस्तेमाल

आंखों में जलन की परेशानी होने पर आप गुलाबजल का प्रयोग कर सकते हैं। गुलाबजल न सिर्फ आपकी स्किन को सुरक्षित रख सकता है। बल्कि इसके प्रयोग से आप आंखों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। इससे आंखों की क्लीनिंग बेहतर ढंग से होती है। साथ ही आंखों को फ्रेशनेस महसूस होती है। इससे जलन काफी कम होगा।

Also Read

More News

आंखों पर रखें खीरे का स्लाइस

गर्मियों में कुछ लोगों को आंखों में काफी ज्यादा जलन की परेशानी होती है। इस स्थिति में खीरा आपके लिए प्रभावीहो सकता है। खीरे से आपकी आंखों को ठंडक मिलती है। साथ ही इससे आंखों से पानी आने की परेशानी भी कम हो सकती है। इसके लिए सबसे पहले खीरे को दो स्लाइस लें। अब इसे अपनी दोनों आंखों पर रखें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। बाद में इसे आंखों से हटा लें। इससे आपको काफी ज्यादा सुकून का अनुभव होगा।

एलोवेरा जेल लगाएं

आंखों पर एलोवेरा जेल लगाने से भी आंखों को काफी लाभ हो सकता है। इससे आपकी आंखें मॉइस्चराइज होती है। साथ ही आंखों के आसपास की स्किन काफी सॉफ्ट होती है। इस जेल से आपकी आंखों को ठंडक मिलती है, जिससे आंखों की जलन को शांत करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए एलोवेरा जेल को आंखों के आसपास पर लगाएं। कुछ देर बाद ठंडे पानी से आंखों को साफ कर लें।

ग्रीन टी बैग

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो आंखों की रोशनी के लिए अच्छा होता है। साथ ही ग्रीन टी बैग को आंखों पर रखने के से आपकी आंखों की स्किन को ठंडक मिलती है। इसका प्रयोग आंखों पर करने के लिए सबसे पहले 2 ग्रीन टी बैग लें। अब इसे करीब 10 मिनट के लिए फ्रिजर में रख लें। इसके बाद इस बैग को आंखों पर कुछ मिनटों के लिए रखें।

आंखों में पानी आने के साथ-साथ जलन की परेशानी को कम करने के लिए आप इन नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर की मदद जरूर लें।

Total Wellness is now just a click away.

Follow us on