Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Gale Ki Kharash Or Sukhi Khansi Ke Liye Best Remedies: सर्दियां जा रही हैं और गर्मियां आ रही हैं, लेकिन इन दो मौसमों के बदलावों के कारण हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। खासकर गला इतनी बुरी तरह प्रभावित हुआ है कि अधिकतर लोग सूखी खांसी और गले की खराश से परेशान हैं। इसके अलावा कुछ लोगों को बुखार भी आ रहा है। लेकिन यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है, बल्कि इस तरह की मौसमी बीमारियां हर साल और हर मौसम के बदलने पर होती है। ऐसे में अगर आप दवाइयों पर ही निर्भर रहते हैं यह शरीर के अलग-अलग अंगों को प्रभावित कर सकती हैं।
अगर आप भी सर्दी, खांसी, खराश, गले में जलन और गले में दर्द से परेशान हैं तो हमारे बताए इन नेचुरल उपायों को आजमाएं। सही समय पर देखभाल करने से आप समस्या को गंभीर होने से बचा सकते हैं। इसलिए आइए बिना देर किए आज हम ऐसे असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं जो गले से जुड़ी सभी तरह की समस्याओं को ठीक करने में मदद करेंगे।
आप अपनी सूखी खांसी और गले की खराश को ठीक करने के लिए मुलेठी की चाय का सहारा ले सकते हैं। जी हां, मुलेठी की चाय जो एंटीवायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। गेल को ठीक रखने के साथ यह हमारे लिवर को डिटॉक्सीफाई करने, एसिडिटी को कम करने, गले की जलन को कम करने और डायजेशन को सुधारने में मदद करती है। आप इन स्टेप्स को फॉलो करके मुलेठी की चाय बना सकते हैं-
आपने खांसी ठीक करने के लिए शहद के साथ अदरक का सेवन करने के बारे में तो सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शहद के साथ काली मिर्च खाना और भी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको बता दें कि एक ओर जहां शहद हमारे गले की खराश को कम करने में मदद करता है वहीं काली मिर्च छाती पर जमे बलगम को निकालने में मदद करेगा।
इसे खाने से लिए आप एक चम्मच शहद लें और उसमें 2-3 पिंच के हिसाब से काली मिर्च पाउडर मिक्स कर लें। आप इसे रात को सोने से पहले खा लें। अगर आप रोजाना 2-3 दिन या फिर लगातार एक हफ्ते तक खाते हैं तो सूखी खांसी व बलगम से राहत मिलेगी।
खांसी-जुकाम या ऐसी ही छोटी-छोटी बीमारियां तभी होती हैं, जब हमारी इम्यूनिटी वीक होती है। ऐसे में हम सभी का पहला लक्ष्य अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करना होना चाहिए। इसके लिए आप कई तरीके अपना सकते हैं जैसे-
तो अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी खांसी को ठीक करना चाहते हैं तो हमार बताए इन तरीको को आजमाएं। साथ ही अगर आपको लगता है कि समस्या अधिक बढ़ गई है तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।