hamburger icon
A
Read in English

कोलेस्ट्रॉल और यूरिक एसिड कंट्रोल करने में मददगार हैं ये 5 उपाय, आज से तुरंत अपनाएं

Cholesterol and Uric Acid : शरीर में यूरिक एसिड और कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से कई तरह की परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं इन्हें कंट्रोल करने के आसान से उपायों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 18, 2023 9:20 AM IST

Cholesterol and Uric Acid : कोलेस्ट्रॉल और हाई यूरिक एसिड से ग्रसित व्यक्तियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इसे कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। हाई यूरिक एसिड की परेशानी जहां हमारी किडनी पर असर डालती है। वहीं, हाई कॉलस्ट्रॉल के कारण हार्ट डिजीज होने का खतरा रहता है। इसलिए इन गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए कोलेस्ट्रॉल और यूरिक एसिड को कंट्रोल करना जरूरी है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल और हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैँ। आइए जानते हैं कुछ असरदार घरेलू उपायों के बारे में-

कोलेस्ट्रॉल और यूरिक एसिड कैसे करें कंट्रोल?

यूरिक एसिड और कोलेस्ट्रॉल की वजह से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इन समस्याओं को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं कैसे करें  यूरिक एसिड और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल?

रोजाना भिगोकर खाएं अखरोट

यूरिक एसिड और कोलेस्ट्रॉल की परेशानी से जूझ रहे व्यक्तियों के लिए अखरोट काफी हेल्दी हो सकता है। अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल और यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो रोजाना रात में 2 अखरोट को भिगोने के लिए छोड़ दें। सुबह इन अखरोट का सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। 

नींबू और शहद

यूरिक एसिड के रोगियों के लिए नींबू काफी कारगर होता है। वहीं, यह कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में प्रभावी होता है। ऐसे में अगर आप दोनों समस्याओं को एक साथ कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो सुबह के ड्रिंक में चाय के बजाय शहद और नींबू का पानी शामिल करें। इसके लिए 1 गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें नींबू का रस और शहद मिक्स कर लें। अब इस पानी का सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। 

रोजाना खाएं 1 सेब 

यूरिक एसिड और कोलेस्ट्रॉल की परेशानी को दूर करने में सेब भी प्रभावी माना जाता है। सेब में मैलिक एसिड होता है, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है। इसके साथ ही सेब में फाइबर की मौजूदगी होती है, जो कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित कर सकता है। 

हल्दी है फायदेमंद

यूरिक एसिड और कोलेस्ट्रॉल की समस्या से ग्रसित व्यक्तियों के लिए हल्दी काफी फायदेमंद है। इसका प्रयोग आप हल्दी का पानी या फिर हल्दी वाला दूध के रूप में कर सकते हैं। यह दोनों की रूप से आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। वहीं, यूरिक एसिड की वजह से अगर आपको सूजन की परेशानी हो रही है तो इस स्थिति में हल्दी का लेप लगाएं। यह सूजन और दर्द को कम कर सकता है। 

बेकिंग सोडा का पानी

कोलेस्ट्रॉल और यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए बेकिंग सोडा का पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिक्स करके इसे रोजाना पिएं। इससे शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकल जाती है, जिससे आपका कोलेस्ट्रॉल और यूरिक एसिड कंट्रोल हो सकता है। 

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप इन आसान से नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।