
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : December 16, 2025 1:28 PM IST
How to Control Farting in Hindi: क्या आपको भी बार-बार पाद आती है? क्या आपको पेट में गैस बनी रहती है? अगर हां, तो यह लेख आपके लिए ही है। खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से पाचन तंत्र से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। इसमें बार बार पाद आने की समस्या भी एक है। बार-बार पाद आना, खराब पाचन क्रिया का संकेत होता है। इसलिए इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज भी नहीं करना चाहिए। ब्लोटिंग, गैस, अपच, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं के कारण बार-बार पाद आने की समस्या हो सकती है। अगर आपको भी बार बार पाद आती है, तो ये टिप्स आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं। इन्हें फॉलो करने से आपको काफी राहत मिलेगी।
अगर आपका पाचन खराब है और बार-बार पाद आती है, तो खाने को अच्छी तरह से चबाकर जरूर खाएं। इससे खाना अच्छी तरह से डाइजेस्ट होता है और ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती है। खाना खाने में कम से कम 15-20 मिनट जरूर लगाएं। कई लोग 5 मिनट में ही खाना खत्म कर देते हैं। इससे पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है और गैस, अपच जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
पाचन के लिए फाइबर बहुत जरूरी होता है। बार-बार पाद आने की समस्या कम करने के लिए फाइबर युक्त भोजन का सेवन जरूर करें। हालांकि, अपनी डाइट में अचानक से फाइबर न बढ़ाएं। धीरे-धीरे फाइबर युक्त भोजन बढ़ाएं और पाचन को दुरुस्त बनाएं। फाइबर लेने से ब्लोटिंग की समस्या भी नहीं होती है। फलों और सब्जियों में फाइबर अधिक मात्रा में होता है।
अगर आपको बार-बार पाद आता है, तो रोजाना योग और प्राणायाम जरूर करें। योग करने से पाचन-तंत्र मजबूत बनता है और इससे जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। योग और प्राणायाम करने से गैस और ब्लोटिंग से राहत मिलती है और आपको बार-बार पाद नहीं आती है।
अगर आपको बार-बार पाद आने की समस्या होती है, तो आप कुछ घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं। इसमें शामिल हैं-
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।