सिर्फ ग्रीन टी ही नहीं ये 6 हेल्दी ड्रिंक्स पीने से भी धमनियों से साफ होने लगेगा कॉलेस्ट्रॉल, हार्ट अटैक का खतरा कम होगा

Natural Drinks for Bad Cholesterol: शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल जमा होने पर बेशक लक्षण ज्यादा न दिखें लेकिन इससे जानलेवा समस्याएं पैदा हो सकती हैं। घर पर आप कुछ ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को काफी मदद मिल सकती है।

सिर्फ ग्रीन टी ही नहीं ये 6 हेल्दी ड्रिंक्स पीने से भी धमनियों से साफ होने लगेगा कॉलेस्ट्रॉल, हार्ट अटैक का खतरा कम होगा

Written by Mukesh Sharma |Published : December 19, 2025 1:02 PM IST

Bad Cholesterol ko Kaise Kam Kare: वजन कम करना हो या दिल को चुस्त-दुरुस्त और तंदुरुस्त रखना हो ग्रीन टी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। असल में ग्रीन टी दिल की सेहत और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। लेकिन जिनको ग्रीन टी नहीं भाती वो क्या करें? कार्डियोलॉजिस्ट्स इसका जवाब देते हैं और कहते हैं कि केवल ग्रीन टी ही नहीं, बल्कि कुछ और प्राकृतिक ड्रिंक्स भी आपकी जुबान का स्वाद बनाएं रखने के साथ आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं। असल में इन अन्य ड्रिंक्स का नियमित रूप से सेवन करने से धमनियों को साफ रखने और दिल को स्वस्थ बनाए रखने में सहायता मिलती है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही असरदार ड्रिंक्स के बारे में।

1. हिबिस्कस टी (Hibiscus Tea for Bad Cholesterol)

हिबिस्कस टी गुड़हल के फूल की सूखी पंखुड़ियों से बनने वाली एक रंगीन और स्वादिष्ट चाय है। इस टी में थोसायनिन्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। साथ ही यह दिल की धमनियों में जमा फैट को कम करने में भी सहायक होती है।

(और पढ़ें - कोलेस्ट्रॉल कम करने के तरीके)

Also Read

More News

2. ओट्स ड्रिंक (Oats Drink for Bad Cholesterol)

ओट्स ड्रिंक बेहद स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है। इसमें घुलनशील फाइबर बीटा-ग्लूकन पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालता है। आप ओट्स को पानी या लो-फैट दूध में उबालकर अपनी पसंद से ड्रिंक तैयार कर सकते हैं।

3. अलसी के बीजों का पानी (Flaxseed Water for Bad Cholesterol)

अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आप अगर इसका सेवन पानी या स्मूदी की तरह नियमित रूप से करते हैं तो बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है और दिल से जुड़ी परेशानियां भी कम होने लगती हैं।

4. लहसुन का पानी (Garlic Water for Bad Cholesterol)

लहसुन को दिल की सेहत का साथी कहा जाए तो लगत नहीं होगा। असल में लहसुन को कोलेस्ट्रॉल घटाने और रक्त संचार बेहतर करने के लिए जाना जाता है। सुबह खाली पेट लहसुन उबालकर उसका पानी पीना दिल के लिए फायदेमंद साबित होता है।

5. आंवला जूस (Amla Juice for Bad Cholesterol)

सर्दियों के मौसम में आंवला जूस बेहद लाभकारी सिद्ध होता है। विटामिन सी से भरपूर आंवला शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। यह न केवल कोलेस्ट्रॉल संतुलित करता है, बल्कि धमनियों को लचीला बनाए रखने में भी मददगार साबित होता है।

6. मेथी का पानी (Fenugreek Seeds for Bad Cholesterol)

मेथी का पानी भी बहुत सारे गुणों से भरपूर होता है। मेथी दानों में मौजूद फाइबर और पौधों के यौगिक कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करते हैं। आप रात में मेथी के दानों को पानी में भिगो दें और सुबह उसका पानी पी लें। सेहत पर आपको इसके लाभ दिखने लगेंगे।

TRENDING NOW

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।