शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को निकाल देगी 3 चीजों से बनी ये खास तरह की फक्की, अटैक का खतरा होगा कम

Fakki for cholesterol: शरीर में बढ़ता हुआ बैड कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक के खतरे को भी बढ़ा सकता है, जिससे जानलेवा स्थिति पैदा हो सकती है। लेकिन कुछ सामान्य बीमारियां हैं, जिनकी मदद से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : September 17, 2024 7:52 PM IST

How to control bad cholesterol with natural fakki: बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और दिल की बीमारियों, खासकर हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए त्रिफला वाली फक्की एक प्रभावी आयुर्वेदिक उपचार हो सकती है। त्रिफला, तीन फलों - आंवला, हरड़, और बहेड़ा का मिश्रण होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करने और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसे अन्य सामग्रियों के साथ मिलाकर खास फक्की बनाई जाती है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होती है। त्रिफला की यह फिक्की शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है। रक्त प्रवाह को बेहतर बनाती है और हृदय की धमनियों की सफाई करती है। मेथी के बीज और अजवाइन पाचन को सुधारने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद करते हैं, जिससे दिल के स्वास्थ्य में सुधार होता है। इस खास त्रिफला फक्की का नियमित सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक हो सकता है। यहां आज हम आपको त्रिफला फक्की के फायदे और इसे बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है

त्रिफला औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जिसका सेवन स्वस्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन त्रिफला में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं, जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को निकालने में मदद करते हैं और रक्त वाहिकाओं की सफाई करते हैं। इसलिए जो लोग बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जुझ रहे हैं, वह त्रिफला का सेवन कर इसका निदान कर सकते हैं।

पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है

बेहतर स्वास्थ्य और पाचन तंत्र के लिए त्रिफला किसी औषधी से कम नहीं हैं। न न सिर्फ पाचन को सुधारने में मदद करता है, बल्कि वजन भी नियंत्रित करता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी कहते हैं कि त्रिफला पाचन को सुधारने और आंतों को साफ करने में मददगार है, जिससे वसा का अवशोषण नियंत्रित होता है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है।

दिल की सेहत को बढ़ावा देता है

त्रिफला और अन्य सामग्रियां दिल की धमनियों को साफ रखने में मदद करती हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करके दिल की बीमारियों को रोकने में सहायक होते हैं।

त्रिफला वाली फक्की बनाने का तरीका

सामग्री

  • 2 चम्मच त्रिफला चूर्ण
  • 1 चम्मच मेथी के बीज का पाउडर
  • 1 चम्मच अजवाइन का पाउडर

बनाने की विधि

एक बर्तन में त्रिफला चूर्ण, मेथी के बीज का पाउडर, और अजवाइन का पाउडर मिलाएं।इन सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलाकर एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें।रोजाना सुबह खाली पेट 1 चम्मच इस फक्की का सेवन गुनगुने पानी के साथ करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source