शरीर में जमा यूरिक एसिड को बाहर निकाल देगा पपीता, इन 3 तरीकों से करें सेवन

Papaya For Uric Acid In Hindi: हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल के लिए पपीते का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता हैं। आइए, जानते हैं इसका सेवन कैसे करें?

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : September 20, 2023 3:25 PM IST

Papaya For Uric Acid In Hindi: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण आजकल लोगों में हाई यूरिक एसिड की परेशानी काफी बढ़ गई है। दरअसल, यूरिक एसिड हमारे शरीर में जमा एक तरह का अपशिष्ट पदार्थ होता है, जो प्यूरीन नामक प्रोटीन के टूटने से बनता है। खून में इसकी मात्रा अधिक होने पर यह क्रिस्टल के रूप में जोड़ों में जमा होने लगता है। यूरिक एसिड बढ़ने की वजह से हड्डियों और जोड़ों में दर्द व सूजन जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। इसकी वजह से मरीज को चलने-फिरने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लंबे समय तक हाई यूरिक एसिड के कारण आपको गाउट और अर्थराइटिस जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं। शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कुछ फलों का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इन्हीं फलों में पपीता भी शामिल है। खासतौर पर, कच्चा पपीते यूरिक एसिड के मरीजों के लिए (Raw Papaya For Uric Acid) काफी अच्छा होता है। आइए, इस लेख में विस्तार से जानते हैं यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए पपीता कैसे फायदेमंद है और इसका सेवन कैसे करें?

पपीता यूरिक एसिड को कैसे कम करता है? - How Papaya Reduce Uric Acid

पपीता पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, विटामिन-ई, फाइबर, पोटैशियम और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसमें पपैन नामक एंजाइम मौजूद होता है, जो एक प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी है। यह खून में यूरिक एसिड के निर्माण को रोकने में मदद करता है। साथ ही, जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाता है। आपको बता दें कि यूरिक एसिड के मरीजों को वजन कंट्रोल रखने के सलाह दी जाती है। पपीते में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, इसलिए यह वजन घटाने में मददगार है।

यूरिक एसिड में कैसे करें पपीते का सेवन? - How to Use Papaya in Uric Acid in Hindi

पपीते का जूस

यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए आप रोज सुबह एक गिलास पपीते के जूस का सेवन करें। आप चाहें तो इसमें शहद या नींबू भी मिक्स कर सकते हैं।

कच्चे पपीते की सब्जी

अगर आप यूरिक एसिड को कम करना चाहते हैं, तो कच्चे पपीते की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

पपीते का काढ़ा

यूरिक एसिड की समस्या में कच्चे पपीते का काढ़ा असरदार साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए आप पपीते को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक बर्तन में 2 कप पानी डालें। इसमें पपीते के कटे हुए टुकड़ों को डालकर 5 मिनट तक पकाएं। इसके बाद काढ़े को छान लें और इसका सेवन दिन में 2 से 3 बार करें।

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप पपीते का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या ज्यादा बढ़ रही है, तो तुरंत किसी डॉक्टर से सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source