
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : March 23, 2025 11:22 AM IST
How to Remove Yellow Teeth Fast: क्या आप भी पीले दांतों से परेशान हैं? क्या आपके दांतों पर भी पीलापन जमा है? क्या आप दांतों को सफेद और चमकदार बनाना चाहते हैं? अगर इन सभी सवालों का जवाब हां है, तो आपको बता दें कि केले के छिलके बेहद असरदार साबित हो सकते हैं। दरअसल, पीले दांत कोई बीमारी नहीं है। दांतों का पीला होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। यह खराब ओरल हेल्थ का भी संकेत हो सकता है। इसके अलावा, दांतों को सही तरीके से साफ न करने की वजह से भी दांतों पर पीलापन जम सकता है। हालांकि, सफेद और चमकदार दांत हर व्यक्ति की चाहत होती है। पीले दांतों की वजह से व्यक्ति खुलकर हंसने में भी हिचकिचा सकता है। ऐसे में दांतों का पीलापन हटाने और दांतों को चमकदार बनाने के लिए अक्सर लोग स्केलर या अन्य उपकरणों का उपयोग करवाते हैं। लेकिन, आप चाहें तो घर पर मौजूद केले के छिलके से भी दांतों को चमकदार (banana peel for teeth cleaning) बना सकते हैं। अब केले के छिलकों को फेंकने के बजाय अपने ओरल हेल्थ केयर में शामिल करें। इससे दांतों और मसूड़ों से जुड़ी तमाम समस्याएं दूर होंगी। साथ ही, दांत और मसूड़े मजबूत भी बनेंगे। केले के छिलकों से आप दांतों का पीलापन भी हटा सकते हैं।
आप केले के छिलकों से दांतों का पीलापन हटा सकते हैं। इसके लिए आप एक केले का छिलका लें। इसे अपने दांतों पर अच्छी तरह से रगड़ें। छिलके के अंदरूनी हिस्से को दांतों पर 2-3 मिनट तक रगड़ें। इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। आप चाहें तो केले के छिलके पर बेकिंग पाउडर डालकर भी इस्तेमाल में ला सकते हैं।

केले के छिलके में पोटेशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दांतों के पीलेपन को हटाने में मदद करते हैं। केले के छिलके दांतों को मजबूत भी बनाते हैं। इतना ही नहीं, केले के छिलकों में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट मौजूद होता है, जो दांतों का पीलापन रिमूव करने में मदद करता है। साथ ही, दांतों को सफेद और चमकदार भी बनाता है। केले के छिलके में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मसूड़ों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। अपने दांतों का पीलापन हटाने और दांतों-मसूड़ों को मजबूत बनाने के लिए आप केले के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।