मच्छर के काटने से स्किन पर होने लगे हैं छोटे-छोटे दानें, इन नुस्खों से तुरंत पाएं आराम

Mosquito bite relief :  मच्छरों के काटने से स्किन पर होने वाले दानों को कम करने के लिए आप कुछ असरदार नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 5, 2023 3:41 PM IST

Mosquito bite relief : मानसून के सीजन में मच्छरों के पनपने का खतरा काफी ज्यादा रहता है, जिसकी वजह से मच्छरों से होने की समस्याएं भी काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं। इस सीजन में मच्छर के काटने से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी समस्याएं होती हैं। इसके अलावा मच्छर जिस स्थान पर काटता है, उसपर लाल-लाल दाने नजर आते हैं, जिसके कारण स्किन भी खराब नजर आने लगती है। अक्सर जब मच्छर चेहरे पर काटता है, जो चेहरे की स्किन काफी खराब होने लगती है। ऐसी स्थिति में आप कुछ आसान से नुस्खों को आजमा सकते हैं। इन घरेलू नुस्खों की मदद से चेहरे पर मच्छरों के दाग को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

मच्छर काटने के निशान को कैसे हटाएं?

शहद से दाग करें कम

शहद में कई तरह के जीवाणुरोधी और सूजन-रोधी गुण होते हैं। यह गले की खराश, ड्राई स्किन जैसी परेशानियों को दूर करने में मददगार हो सकता है। इसका प्रयोग सैंकड़ों सालों से किया जा रहा है। मच्छरों के काटने के बाद होने वाले दाग को कम करने के लिए आप शहद का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए प्रभावित हिस्से पर नियमित रूप से शहद लगाएं। इससे काफी आराम मिलेगा। 

एलोवेरा का करें इस्तेमाल

एलोवेरा स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। इससे स्किन की कई परेशानियों को कम किया जा सकता है। इतना ही नहीं, यह दर्द से भी राहत दिलाने में प्रभावी है। अगर आपकी स्किन पर मच्छरों के काटने से लाल-लाल दाने हो गए हैं, तो आप एलोवेरा जेल का प्रयोग कर सकते हैं। इससे दाग कुछ ही दिनों में हट सकते हैं। 

बेकिंग सोडा

लगभग हर रसोई में बेकिंग सोडा पाया जाता है। ब्रेड पकाने से लेकर नालियां साफ करने तक इसका प्रयोग किया जाता है। बेकिंग सोडा, जिसे सोडियम बाइकार्बोनेट के नाम से भी जाना जाता है। मच्छर के काटने से होने वाले दाग-धब्बों को कम करने में बेकिंग सोडा का प्रयोग कर सकते हैं। इसका प्रयोह करने के लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें, इसमें 1 चम्मच पानी मिक्स करके प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे दाने कम हो सकते हैं। 

तुलसी है असरदार

तुलसी काफी प्रभावी नुस्खों में से एक है। तुलसी के पत्तों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन की सूजन को कम कर सकते हैं। तुलसी का लेप बनाने के लिए 2 कप पानी को अच्छे से उबालें, इसमें तुलसी की पत्तियां डालकर अच्छे से उबाल लें। इसके बाद इस मिश्रण को ठंडा होने दें और बाद में इससे चेहरे पर लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में सूजन और जलन से आराम मिलेगा। 

मच्छरों के काटने से होने वाले लाल दानों को कम करने के लिए आप इन प्रभावी नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source