
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : January 7, 2026 12:34 PM IST
Hath Thande Hokar Sunn Kyu Ho Jate Hain: सुबह की ठंड इतनी जानलेवा है कि बाइक या स्कूटी से जाने वालों के हाथ तो ठंडे हो ही जाते हैं, लेकिन ऑटो, मेट्रो या अन्य साधनों से काम पर जाने वाले लोगों के हाथ भी सर्दी से सुन्न पड़ रहे हैं। आपको भी ऐसा महसूस होता होगा न कि 'इन सुन्न हाथों से काम कैसे किया जाए?' यह आपकी अकेले की नहीं बल्कि बहुत सारे लोगों की समस्या है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ठंड से हमारी ब्लड वेसेल्स यानी कि खून की नलियां सिकुड़ने लगती है और उन नसों पर दबाव पड़ने लगता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है।
अब कुछ महीने और सर्दी तो रहेगी ही, ऐसे में हम यह कर सकते हैं कि कुछ ऐसे उपाय अपनाएं जो ठंड से सुन्न पड़ चुके हाथों को गर्म करने और नॉर्मल टेंपरेचर में लाने में मदद करें। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में 3 ऐसे ही उपायों के बारे में बताने वाले हैं, जो सर्दी में आपके हाथों को अधिक ठंडा होने या सुन्न होने से बचाने में मदद करेंगे।
आपने गौर किया होगा कि जब हम एक ही जगह पर बैठे रहते हैं तो ठंड ज्यादा लगती है। इसलिए आप वॉक करें, कुछ एक्सरसाइज करें, बैठें-बैठें हाथों को मूव करें। इससे खून का संचार बेहतर तरीके से होगा और शरीर में गर्मी आएगी। वहीं अगर आप बाहर रास्ते में हैं और ठंड लग रही है तो पैरों में जूते पहने, हाथों में दस्ताने या फिर अगर जैकेट पहनी है तो उसकी जेब में रखें। अपने पूरे शरीर को ढक कर रखें ताकि ठंडी हवा शरीर को प्रभावित न करे और आपकी तबियत खराब होने का कारण न बनें।
आपको यह सुनकर थोड़ा अजीब लगे, लेकिन हमारे नाखून हाथों को ठंडा करते हैं। दरअसल हमारे नाखूनों में फिंगरटिप्स की तुलना में अधिक ठंड महसूस होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि नाखूनों के नीचे ब्लड सर्कुलेशन कम होता है, जिससे ठंड से हमारे हाथ सबसे पहले सुन्न पड़ जाते हैं। इसलिए अपने हाथों को कवर करके रखें। आप चाहें तो नाखूनों को मुट्ठी बनाकर हाथों से ही कवर करके रख सकते हैं।
सर्दियों में बनाया जाने वाला गुड़, गोंद और ड्राई फ्रूट्स का लड्डू शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा गर्म होता है। यही कारण है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को यह खूब खिलाए जाते हैं। आप घर पर इन्हें घी के साथ तैयार कर सकते हैं और ऑफिस के लिए 2 लड्डू रख सकते हैं। लेकिन एक दिन में 2 से ज्यादा लड्डू न खाएं क्योंकि यह इतने गर्म होते हैं कि आपके पेट को सुखा सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
नसों में ब्लॉकेज हो जाने के कारण हाथों-पैरों में झुनझुनी, सुन्नता, कमजोरी और तेज दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
विटामिन बी12 की कमी से थकान और कमजोरी हो सकती है। इसके अलावा, शरीर में झुनझुनी, जलन और सुन्नपन होना भी विटामिन बी12 की कमी के संकेत हैं।
पैरों का सुन्न होने पर पोजीशन बदलें, थोड़ा बहुत हिलाएं और हल्की मालिश करें। ऐसा करने पर भी ठीक नहीं होता है या फिर दिक्कत बार-बार हो रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
पैरों का सुन्न होना कई बीमारियों का संकेत हो सकता है जिमें डायबिटीज, नसों से जुड़ी बीमारियां और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याएं आदि शामिल हैं।