• हिंदी

सिगरेट व शराब के कारण डैमेज लिवर किडनी को बचा सकती है घर में रखी ये खास हर्ब, पत्ते चबाने से ही मिलेगा फायदा

सिगरेट व शराब के कारण डैमेज लिवर किडनी को बचा सकती है घर में रखी ये खास हर्ब, पत्ते चबाने से ही मिलेगा फायदा

Kidney and liver health: स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ खराब आदतें हमारी किडनी और लिवर जैसे अंगों को भी नुकसान पहुंचाने लगती है। हालांकि, कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से इसके लिवर और किडनी को डैमेज होने से बचाया जा सकता है।

Written by Mukesh Sharma |Updated : September 22, 2023 7:11 PM IST

Remedies to prevent liver damage: जीवनशैली में लोग ऐसी कई चीजों को शामिल कर लेते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाती हैं। सिगरेट या शराब पीना हमारी जीवनशैली से जुड़ी सबसे खराब आदतों में से एक हैं। ये आदतें न हमें सिर्फ बीमार करती हैं, बल्कि हमारे शरीर के कई अंगों को डैमेज करने का काम भी करती हैं। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि स्मोकिंग और ड्रिंकिंग जैसी आदतें सबसे ज्यादा हमारे लिवर व किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं। हालांकि, अगर इन आदतों को छोड़ा जाए तो किडनी और लिवर को डैमेज होने से बचाया जा सकता है और साथ ही पहले से हुए डैमेज को भी कुछ हद तक रिकवर किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं, जिनकी मदद से लिर व किडनी में हुई क्षति को फिर से ठीक किया जा सकता है। यदि आपको भी लगता है कि सिगरेट या शराब आदि पीने के कारण आपका लिवर या किडनी लगातार खराब हो रहा है, तो कुछ घरेलू नुस्खों से भी मदद मिल सकती है। (Remedies to prevent kidney damage)

नेचुरल दवा से कम नहीं पुदीना

पुदीने के पत्ते घर-घर में आसानी से मिल जाते हैं, क्योंकि गमले में आसानी से लगने वाला यह पौधा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। किडनी और लिवर के लिए भी पुदीने बेहद फायदेमंद बताया गया है और इन अंगों से जुड़ी बीमारियों को दूर करने के लिए इसे किसी नेचुरल दवा से कम नहीं समझा जाना चाहिए। पुदीने में कई ऐसे खास पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो किडनी के फंक्शन को अच्छा बनाने में मदद करता है।

सेवन करने का सही तरीका

पुदीने के पत्तों का सेवन करना बहुत ही आसान है और कई अलग-अलग तरीकों से इनका सेवन किया जा सकता है। पुदीने के कुछ ताजे पत्तों को खाली पेट चबा सकते हैं। इसके अलावा पुदीने के पत्तों से बनी शिकंजी का सेवन भी किया जा सकता है। कुछ लोग पुदीने के पत्तों से बनी चाय पीना पसंद करते हैं। इसके अलावा पुदीने के ताजे पत्तों को सलाद के साथ मिक्स करके भी इनका सेवन किया जा सकता है।

Also Read

More News

जीवनशैली में सुधार जरूरी

यदि सिगरेट या शराब का सेवन करने के कारण आपकी किडनी या लिवर प्रभावित हो रहे हैं, तो आपको पहले अपनी जीवनशैली से जुड़ी इन आदतों को सुधारना बहुत जरूरी है। यदि आप इन आदतों को छोड़ नहीं पा रहे हैं, तो पुदीने का सेवन करने से आपको पूरी तरह से फायदा नहीं मिल पाएगा। जब इन आदतों को छोड़ने के बाद आप इस नुस्खे का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे ज्यादा से ज्यादा फायदा मिलने की संभावना होती है।

डॉक्टर से सलाह जरूरी

हालांकि, यदि सिगरेट या शराब पीने के कारण आपको लिवर या किडनी से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, तो पुदीने का सेवन दवा के रूप में करने से पहले एक बार डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए। इसके अलावा भी यदि आपको किडनी या लिवर से जुड़ी किसी भी प्रकार की बीमारी हो रही है, तो भी पुदीने को एक दवा के रूप में इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से है और इसका इस्तेमाल किसी दवा या उपचार के विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। यदि आप घरेलू उपचार के रूप में पुदीने का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो डॉक्टर से एक बार इस बारे में डॉक्टर से बात कर लें।