
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : September 18, 2023 8:09 PM IST
डायबिटीज एक लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है जो तेजी से फैलती जा रही है। डायबिटीज में मरीज का ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है जिसको कन्ट्रोल करना काफी जरूरी होता है। अगर आप इसे कंट्रोल नहीं कर पाते हैं तो बाकी स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों का रिस्क भी काफी ज्यादा बढ़ सकता है। अगर डायबिटीज को मैनेज न किया जाए तो इससे आपको दिल की बीमारियां और मोटापा, किडनी और लीवर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। डायबिटीज में ब्लड शुगर को मैनेज करने के लिए अलग अलग घरेलू नुस्खों का प्रयोग किया जाता है जैसे- मेथी का पानी पीना। लेकिन क्या इससे आपको सही में लाभ मिलेगा या नहीं? आइए जानते हैं।
मेथी का पानी हमारा शरीर जिस तरह से शुगर का प्रयोग करता है उसे प्रभावित करता है। एक स्टडी के अनुसार 10 ग्राम मेथी के बीजों को पानी में सोख कर रख देने से और अगले दिन पीने से टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा के मुताबिक, मेथी में पाए जाने वाले सॉल्युबल फाइबर, इन्जेस्टेड शुगर और एल्केलाइड का इंटेस्टिनल अब्सॉर्प्शन देरी से करने में मदद करवाते हैं। इनमें अमीनो एसिड भी होते हैं जो पैंक्रियाज से इंसुलिन रिलीज करने में मदद करते हैं।
मेथी के बीजों को अपने दिन की शुरुआत करने के लिए प्रयोग कर सकते हैं। अगर आप सुबह के समय ही मेथी के बीजों के पानी का रोजाना सेवन करते हैं तो आपको काफी सारे अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकते हैं।
एक गिलास पानी में मेथी के बीज को भिगो कर रख दें। अब इसे पूरी रात तक ऐसे ही भीगने के लिए छोड़ दें। सुबह उठने के बाद इस पानी को छान ले और पी लें।
निष्कर्ष: अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल का खास ख्याल रखना चाहिए क्योंकि इसे ऐसे ही मैनेज किया जा सकता है। आपको हेल्दी फूड खाने के साथ साथ रोजाना योग या फिर शारीरिक एक्सरसाइज को भी अपने रूटीन में शामिल कर लेना चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होने में मदद मिलेगी।