अस्थमा रोगियों के लिए अमृत के समान है नीलगिरी का पत्ता, इस तरह करें इस्तेमाल

यूकेलिप्टस यानी नीलगिरी के पत्तों का इस्तेमाल अस्थमा (Asthma) और सांस से जुड़ी समस्याओं (Breathing Problems) को ठीक करने के लिए किया जाता है। इसके इन्हीं गुणों के कारण इसका काफी महत्व है। आज हम आपको अपने इस लेख में नीलगिरी के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, इसके साथ ही इसके इस्तेमाल करने का तरीका भी हम आपसे शेयर (Eucalyptus Leaves Benefits) करेंगे-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 19, 2020 5:25 PM IST

Eucalyptus Leaves Benefits : नीलगिरी एक सदाबहार पेड़ है। यह मूलत: ऑस्ट्रेलियन पेड़ है। इस पेड़ के पत्तों से कई संक्रमण के लक्षणों जैसे- सर्दी, खांदी जुकाम को कम कर सकता है। इसके अलावा कई अन्य समस्याओं जैसे- जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द की समस्याओं को (Eucalyptus Leaves Benefits) ठीक करता है।

यूकेलिप्टस यानी नीलगिरी के पत्तों का इस्तेमाल अस्थमा (Asthma) और सांस से जुड़ी समस्याओं (Breathing Problems) को ठीक करने के लिए किया जाता है। इसके इन्हीं गुणों के कारण इसका काफी महत्व है। आज हम आपको अपने इस लेख में नीलगिरी के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, इसके साथ ही इसके इस्तेमाल करने का तरीका भी हम आपसे शेयर (Eucalyptus Leaves Benefits) करेंगे-

सांस की समस्या को दूर करे नीलगिरी

सर्दी और जुकाम जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए नीलगिरी काफी फायदेमंद माना जाता है। गले में खराश, साइनसाइटिस और ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं से इसकी जाती पत्तियां राहत दिला सकती हैं। ब्रोंकाइटिस और सर्दी  की समस्या में यह एक काफी प्रसिद्ध घरेलू उपाय है। इतना ही नहीं यह कफ को जड़ से खत्म करने में आपकी मदद कर सकता है। नीलगिरी के तेल का इस्तेमाल खांसी की कई दवाओं में किया जाता है। हालांकि, शोधकर्ताओं का कहना है कि अभी नीलगिरी पर पूरी तरह से रिसर्च करना बाकी है।

यूकेलिप्टस का कैसे करें इस्तेमाल

यूकेलिप्टस की बनाएं चाय

नीलगिरी के पत्तों का सेवन आमतौर पर हर्बल टी के रूप में किया जाता है। अगर आप नियमित रूप से नीलगिरी की चाय पीते हैं, तो सांस और संक्रमण की समस्या को दूर कर सकते हैं। इसकी चाय को तैयार करने के लिए सबसे पहले नीलगिरी के पत्तों को अच्छी तरह से साफ करें और पानी में इन पत्तियों को अच्छी तरह से उबालें। अच्छी तरह से उबलने के बाद गुनगुना ही इस पानी का सेवन करें।

कफ होने पर यूकेलिप्टस से करें गरारा

कफ या फिर गले में भारीपन महसूस होने पर आप इससे गरारा कर सकते हैं। गरारा करने से जुकाम और नाक बंद की समस्या भी दूर हो जाती है। गरारा करने के लिए गुनगुने पानी में नीलगिरी की कुछ पत्तियां डालें और फिर इस पानी से गरारा करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

नीलगिरी के अन्य फायदे

  • दांतों को स्वस्थ रखने में नीलगिरी आपकी मदद कर सकता है। इसका इस्तेमाल आप माउथवॉश के रूप में कर सकते हैं। दांतों में मौजूद बैक्टीरिया से लड़ने में यह काफी सक्रिय होता है।
  • फंगल संक्रमण और घाव को दूर करने में भी यह आपकी मदद कर सकता है।
  • मांसपेशियों और हड्डियों के दर्द में यह आपके लिए दर्द निवारक के समान कार्य कर सकता है।

क्यों आती है हिचकी? जानिए इसके कारण और घरेलू उपाय

बार-बार मांसपेशियों में हो रहा है दर्द, कहीं आप तो नहीं इस समस्या के शिकार!

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source