बार-बार फ्लू से बचने के लिए अपनाएं ये 4 उपाय, सर्दी-खांसी से बनी रहेगी दूरी

How to protect yourself during flu season : सर्दियों के मौसम में शरीर बहुत जल्दी फ्लू की चपेट में आ जाता है, जिसकी वजह से सर्दी-खांसी की समस्या हो जाती है। ऐसे में कुछ तरीकों को अपनाकर आप इस तरह की समस्याओं से बचे रह सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 24, 2026 3:12 PM IST

How to prevent flu during winter : सर्दियों के मौसम में हर किसी को सर्दी-खांसी होना बहुत आम बात है। दरअसल, जैसे-जैसे तापमान गिरता है, लोगों क बीमार होना लगभग तय लगने लगता है, क्योंकि बदलते मौसम में शरीर खुद को एडजस्ट करने में वक्त लगता है और तब तक सर्दी-खांसी हो ही जाती है। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो फ्लू से बचना नामुमकिन नहीं है। दरअसल, रोज़ाना की कुछ आसान सी आदतें ठंडे दिनो में आपकी सेहत की रक्षा कर सकती है, जिससे आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है। यहां हम आपको डॉक्टर्स द्वारा सुझाए गए कुछ ऐसे आसान से तरीकों के बारे में बताने जारहे हैं, जो फ्लू से आपको बचाने में काफी मदद कर सकते हैं।

ठंड के मौसम में फ्लू से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

सफ-सफाई का ध्यान रखें

सर्दियों साफ-सफाई बनाए रखने और फ्लू फैलाने वाले कीटाणुओं को आपके शरीर में जाने से रोकने के लिए बार-बार अपने हाथों को अच्छे से धोना बहुत जरूरी है। डॉक्टर्स भी कहते हैं कि हेल्दी रहने के लिए अपने हाथ धोएं और उन्हें बार-बार धोएं। साबुन या अल्कोहल सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करें, खासकर अगर आप बाहर पब्लिक में गए हों। सांस की बीमारियां आमतौर पर आपकी आंखों, नाक और मुंह के ज़रिए शरीर में जाती हैं, इसलिए हाथों का साफ रहना बहुत जरूरी है।

फ्लू का टीका

कुछ मामलों में हेल्थ एक्सपर्ट्स फ्लू का टीका लगवाने की भी सलाह देते हैं। दरअसल, यह इन्फेक्शन के जोखिम को कमकरने में मदद कर सकता है और अगर आप बीमार पड़ते हैं तो लक्षणों की गंभीरता को कम कर सकता है। डॉक्टर्स के मुताबिक, यह कोई जादुई इलाज नहीं है, लेकिन यह फ्लू के जोखिम और सीरियसनेस को कम करने में असरदार है। लेकिन टीके लगवाना एक पर्सनल पसंद है। अगर आप चाहें, तो लगवा सकते हैं।

नींद, पोषण और व्यायाम पर ध्यान दें

हेल्दी रहने के लिए नींद, पोषण और व्यायाम पर ध्यान देना जरूरी है। दऱअसल, ये तीनों चीजें मिलकर शरीर की इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता को मज़बूत करने में मदद करते हैं। वह बताते हैं। इसलिए कोशिश करें कि पर्याप्त नींद लें, पौष्टिक खाना खाएं और समय पर व्यायाम जरूर करें। इन मुख्य चीज़ों पर ध्यान देना अब पहले से कहीं ज़्यादा ज़रूरी है।

इम्यूनिटी बढ़ाने वाले सप्लीमेंट्स

हेल्थ एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें फ्लू बहुत जल्दी जकड़ लेता है। ऐसे में फ्लू के जोखिम को कम करने के लिए इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दी जाती है। डॉक्टर्स की मानें, तो तीन मुख्य चीज़ें विटामिन D, विटामिन C, और ज़िंक, ये सभी इम्यूनिटी को सपोर्ट करने के लिए जाने जाते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source