Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मार्केट में मिलनेवाले अखरोट के तेल पर नहीं है विश्वास? तो इस तरह घर में बनाएं Walnut Oil

Walnut Oil Recipe : अखरोट का तेल घर पर असान तरीके से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी विधि और कैसे करें प्रयोग?

मार्केट में मिलनेवाले अखरोट के तेल पर नहीं है विश्वास? तो इस तरह घर में बनाएं Walnut Oil

Written by Kishori Mishra |Updated : May 8, 2023 2:36 PM IST

Walnut Oil Recipe : अखरोट कई जरूरी पोषक तत्वों में से एक होता है, जिसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रमुख है। यह एक ऐसा पोषक तत्व है, जिसे हमारे शरीर निर्मित नहीं करता है। इसके अलावा अखरोट में कई अन्य आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीवायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है जो आपके स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसके अलावा अखरोट के तेल में विटामिन ई और विटामिन के होता है, जो आपकी स्किन और बालों को सुरक्षित रख सकता है। अखरोट के अलावा अक्सर लोग अखरोट का इस्तेमाल तेल के रूप में भी करते हैं। यह आपकी स्किन और बालों के लिए हेल्दी होता है। हालांकि, मार्केट के तेल में मिलावट होने की संभावना होती है। ऐसे में आप अखरोट का तेल घर पर तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर अखरोट का तेल बनाने की विधि क्या है और इससे होने वाले फायदे क्या हैं?

अखरोट का तेल कैसे बनाएं? - Walnut Oil Recipe in Hindi

घर पर अखरोट का तेल बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं इस तेल को बनाने की क्या है विधि-

  • अखरोट का तेल बनाने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी फ्रेश और अच्छी क्वालिटी का अखरोट लें। 
  • इसके बाद एक बर्तन में पानी डालकर इसे उबालें, फिर अखरोट डालकर कुछ मिनटों के लिए अखरोट को उबलने दें। 
  • जब अखरोट उबल जाए, तो इसे ठंडा करके छानकर रख लें। 
  • अब उबले हुए अखरोट को पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। 
  • अब इसे एक वेजिटेबल ऑयल के कंटेनर में डालकर करीब 5 से 6 घंटे तक के लिए छोड़ दें। 
  • आपका अखरोट तेल तैयार है, अब आप इसका प्रयोग सप्ताहभर आसानी से कर सकते हैं। 

अखरोट का तेल कैसे करें प्रयोग?

अखरोट तेलका इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस्तेमाल करने का तरीका-

Also Read

More News

स्किन के लिए करें इस्तेमाल

स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप अखरोट के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप अपनी हथेली पर 2 से 3 बूंदे अखरोट तेल की लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें। इससे आपकी स्किन पर निखार आएगा। साथ ही स्किन की परेशानियां, जैसे- पिंपल्स, एक्ने, झुर्रियां जैसी परेशानी कम होगी।

बालों की परेशानी करे कम

अखरोट का तेल न सिर्फ स्किन की परेशानी को दूर कर सकता है, बल्कि आपकी बालों की परेशानी को भी कम कर सकता है। इससे झड़ते बाल, सफेद बाल, डैंड्रफ जैसी समस्या कम होती हैं। साथ ही यह बालों की ग्रोथ को भी बढ़ावा दे सकता है। 

खाने के रूप में करें अखरोट के तेल का प्रयोग

अखरोट के तेल का प्रयोग आप खाने के रूप में भी कर सकते हैं। इसका प्रयोग आप सलाद या फिर अन्य डिशेज में छिड़काव के रूप में कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि खाने में आधा चम्मच से भी अधिक अखरोट के तेल का प्रयोग न करें। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अखरोट का तेल आप कई तरह से प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन को कई फायदे हो सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा खराब हो जाती है तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।