
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 30, 2023 12:23 PM IST
Prickly Heat : तेज और चिलचिलाती गर्मी में लोगों का हाल बहुत ही बेहाल होता है। इस सीजन में धूप और पसीने की वजह से पीठ पर काफी ज्यादा घमौरियां होने लगती हैं, जिसकी वजह से काफी ज्यादा परेशानी होने लगती है। यह परेशानी हर वर्ग के लोगों को हो सकती हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक घमौरी से परेशान रहते हैं। घमौरी होने का मुख्य कारण पसीना होता है। इसके अलाव हैवी मेकअप, टाइट कपड़े पहनना, सनस्क्रीन न लगाना जैसे कारण हो सकते हैं। घमौरियों से राहत पाने के लिए आप कई तरह के नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं घमौरी की परेशानी का घर में कैसे करें इलाज?
घमौरी की परेशानी को दूर करने के लिए आप नीम की पत्तियों का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले 1 लीटर पानी लें। इसमें नीम की पत्तियों को डालकर अच्छे से उबाल लें। इसके बाद इस पानी से नहाएं। इससे घमौरियों की समस्याएं कुछ ही दिनों में दूर हो सकती है।
तुलसी की पत्तियोंका पेस्ट भी घमौरी का इलाज करने में असरदार हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले कुछ पत्तियों की पत्तियां लें। अब इन पत्तियों को अच्छी तरह से पीसकर इसका लेप तैयार कर लें। अब इस लेप को अपने पीठ पर लगाएं और फिर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से इसे साफ कर लें।
घमौरी की परेशानी को कम करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी से आपकी स्किन को ठंडक मिलती है। घमौरी का इलाज करने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी लें। इसमें 2 से 3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी डालें। अब इसमें गुलाबजल डालकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर लेप की तरह लगाएं। फिर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से इसे धो लें। इससे घमौरियों की समस्या कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगी।
पीठ की घमौरियों को खत्म करने के लिए बेकिंग सोडा का प्रयोग कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा का बेकिंड सोडा लें। इसमें थोड़ा सा पानी मिक्स करके इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं और फिर साफ कपड़े से पोछ लें। इससे आपको अच्छा महसूस होगा। साथ ही घमौरियां कुछ ही दिनों में कम हो सकती हैं।
घमौरियों की समस्याओं को कम करने के लिए आइसक्यूब्स भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइसक्यूब्स से घमौरियों की समस्या कम होगी। इसका प्रयोग करने के लिए 2 से 3 आइस क्यूब्स लें। अब इसे कॉटन के कपड़े में लपेटकर इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। कुछ देर तक इससे सिंकाई करने से लाभ होगा।
पीठ से घमौरियों की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर की मदद लें।