5 मिनट में गैस का दर्द दूर करेंगे ये देसी तरीके, जलन और एसिडिटी भी होगी कम

Ways to Relieve Stomach Gas Pain Fast : पेट में बनने वाली गैस की परेशानी को दूर करने के लिए आप कुछ आसान से नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : December 17, 2024 3:43 PM IST

How do you get immediate relief from gas Pain : आज के समय में लोगों को गैस की वजह से काफी ज्यादा दर्द की परेशानी होती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें गलत खानपान, स्थिर जीवनशैली, कुछ बीमारियां इत्यादि हो सकती हैं। सामान्य कारणों से गैस की परेशानी होने पर आप कुछ आसान से नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इससे काफी हद तक गैस और एसिडिटी की परेशानी को कम किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको गैस के दर्द की परेशानी को दूर करने के कुछ आसान से नुस्खों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं पेट में गैस और एसिडिटी की परेशानी को कम करने के नुस्खे क्या हैं?

हर्बल टी है फायदेमंद

पेट में गैस के दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए आप हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। यह पाचन के लिए काफी हेल्दी साबित हो सकता है, जिससे गैस को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। हर्बल टी के रूप में आप सौंफ, कैमोमाइल, अदरक और पुदीना के पत्तों से तैयार चाय का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ हो सकता है।

मेथी के बीज है असरदार

मेथी के बीजों का सेवन करने से पाचन संबंधी परेशानियां काफी हद तक दूर हो सकती हैं। यह पेट फूलने, पेट दर्द और अन्य लक्षणों को कम करने में प्रभावी होता है। कुछ जानवरों पर किए गए रिसर्च से पता चलता है कि यह पाचन तंत्र की परत की रक्षा करने में मदद कर सकता है। अगर आप लंबे समय से पाचन संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे हैं, तो मेथी के बीजों से तैयार पानी या फिर इसके अर्क का सेवन करें।

पुदीने की पत्तियों से गैस की परेशानी होगी कम

पाचन संबंधी परेशानियों जैसे- गैस, अपच इत्यादि को दूर करने के लिए आप पुदीने के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। पुदीने के पत्तों में मौजूद अर्क गैस के दर्द की परेशानी से छुटकारा दिला सकता है। इससे सीने में होने वाली जलन और दर्द को कम किया जा सकता है।

गैस से राहत दिलाए लौंग का तेल

लौंग का तेल गैस की परेशानी को कम करने में प्रभावी हो सकता है। यह पाचन संबंधी शिकायतों जैसे- पेट फूलना, गैस और अपच इत्यादि का इलाज कर सकता है। इसके अलावा यह अल्सर से लड़ने में मददगार होता है और पाचन एंजाइम को बढ़ावा देता है। इससे आंतों में बनने वाली गैस की परेशानी कम हो सकती है।

पिएं सेब का सिरका

पेट में होने वाली गैस की परेशानी को दूर करने के लिए आप सेब का सिरका पी सकते हैं। यह पेट में बनने वाली एसिडिटी से राहत दिला सकता है। इसके लिए सुबह 1 गिलास गुनगुना पानी लें, इसमें 1 चम्मच सेब का सिरका मिक्स कर लें। इसके बाद इस पानी को सुबह खाली पेट पी लें। इससे पेट में बनने वाली गैस की परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source