
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : February 20, 2026 10:31 AM IST
Medically Verified By: Swati bathwal
Bloating Isssue
How to release gas in 10 minutes : गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को पेट में गैस, भारीपन, डकार, सीने में जलन या पेट फूलना जैसी परेशानी काफी ज्यादा हो रही है। मुख्य रूप से अगर आप देर रात भोजन, जल्दी-जल्दी खाना खाना, तला-भुना या मसालेदार खाना या फिर कम पानी पीते हैं, तो आपको गैस की परेशानी काफी जल्दी हो सकती है। गैस की परेशानी होने पर न सिर्फ पेट में असहनीय दर्द होता है, बल्कि शरीर के अन्य अलग-अलग हिस्सों में भी दर्द होने लगता है। ऐसे में गैस को कम करना बहुत जरूरी है। लेकिन इसे कम करने के लिए हर बार दवा लेना ठीक नहीं होता है। इसलिए घर पर मौजूद नुस्खों को आजमाना चाहिए। क्योंकि घरेलू चीजों को अगर सही तरह से प्रयोग किया जाए, तो नुकसान होने की संभावना काफी कम हो जाती है। आईटी इंडिया एंबेसडर और डाइटीशियन स्वाति बाथवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। उन्होंने इस वीडियों में पेट के गैस से सिर्फ 10 मिनट में राहत पाने का एक असरदार नुस्खा बताया है।
डायटीशियन स्वाति ने इस वीडियों में ज्यादा कुछ नहीं, बस 2 चीजों का इस्तेमाल किया है, जो शायद लगभग हर घर में आसानी से मिल सकता है। इसमें सिर्फ 1 चम्मच कैस्टर ऑयलऔर 1 चुटकी हींग का प्रयोग किया गया है, जिससे आपको गैस की परेशानी से तुरंत आराम मिल सकता है।
View this post on Instagram
अगर आप भी गैस की परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले 1 चम्मच में कैस्टर ऑयल लें। इसे थोड़ा सा गर्म करें और फिर चुटकीभर हींग डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें।
इसके बाद तेल को ठंडा करें। जब तेल ठंडा हो जाए, तो इसे नाभि पर लगाएं और फिर कवर करते 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे एसिडिटी, ब्लोटिंग और पेट फूलने की परेशानी कम हो सकती है।
इस असरदार नुस्खे का प्रयोग हर कोई कर सकता है। यानि अगर आपके घर में छोटा बच्चा है और उसे गैस की परेशानी है, तो आप उनकर भी इस नुस्खे को आजमा सकते हैं। इसके अलावा वयस्क और बुजुर्गों को भी इस नुस्खे से तुरंत आराम मिल सकता है।
हींग और कैस्टर ऑयल को नाभि पर लगाने से कई परेशानी कम हो सकती है, जैसे-
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।