फिटकरी से मुंह की गंदगी कैसे साफ करें? जानें 1 असरदार तरीका

Fitkari Water Se Kulla: आज हम आपको मसूड़े ठीक करने का बहुत ही असरदार तरीका बताने वाले हैं। ये नुस्खा फिटकरी का है जो, मुंह की गंदगी कैसे साफ करने में आपकी मदद करेगा।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : September 10, 2025 10:31 AM IST

क्या आप जानते हैं कि फिटकरी जिसे हम आमतौर पर पानी साफ करने, स्किन पर कोई कट लगने या शरीर की गंध को दूर रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं, वह आपके दांतों और मसूड़ों की सफाई भी कर सकती है व उन्हें हेल्दी बना सकती है? जी हां यह सच है। फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी स्टोन है जो मुंह की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

अगर हम फिटकरी के बारे में विस्तार से जानें तो यह दो एलिमेंट यानी कि पोटेशियम और एल्यूमीनियम के सल्फेट से मिलकर बनता है। इसका इस्तेमाल सदियों से पानी को शुद्ध करने, चोट लगने पर खून रोकने और आफ्टर शेव के रूप में किया जाता रहा है। इसके शक्तिशाली एंटीसेप्टिक और कसैले गुणों के कारण यह मुंह के स्वास्थ्य के लिए भी काफी उपयोगी मानी जाती है। आइए जानते हैं फिटकरी से मुंह की सफाई कैसे करें।

मुंह की गंदगी साफ करने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल

अगर आप अपने मुंह से बैक्टीरिया और गंदगी को साफ करना चाहते हैं, तो फिटकरी का पानी इस्तेमाल करने का तरीका सबसे असरदार है। इसे बनाने के लिए आपको नीचे दी गई सामग्री की जरूरत है- 

  • फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा 
  • एक गिलास गुनगुना पानी
  • एक चुटकी नमक

नोट- आप चाहें तो फिटकरी के टुकड़े की जगह फिटकरी पाउडर भी ले सकते हैं, ताकि आपको आगे के स्टेप्स करने में आसानी हो।

इस्तेमाल करने का तरीका

फिटकरी का घोल तैयार करने के लिए सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें फिटकरी पाउडर अच्छी तरह से तब तक घोलें जब तक कि वह पूरी तरह से घुल न जाए। अब इसमें एक चुटकी नमक डालकर मिक्स कर लें। नमक से भी मुंह की सफाईमें मदद मिलती है।

कैसे इस्तेमाल करें फिटकरी का घोल

इस घोल को अपने मुंह में भरें और करीब 30-45 सेकंड तक अच्छी तरह से कुल्ला करें। जैसे आप माउथवॉश का इस्तेमालकरते हैं सेम उसी तरह। ध्यान रखें कि इस फिटकरी के पानी को पीना नहीं है, बल्कि पूरे मुंह के अंदर घूमना है। खासकर मसूड़ों और दांतों के बीच के स्थानों में। समय पूरा होने के बाद इस पानी को थूक दें और सादे पानी से कुल्ला करें ताकि मुंह में फिटकरी का कोई भी अंश न रहे।

इन बातों का रखें ध्यान

ऐसा नहीं है कि अगर आप दिन में 2-3 बार कुल्ला करेंगे तो मुंह ज्यादा साफ हो जाएगा। आप इस प्रक्रिया को दिन में केवल एक बार, खासकर रात को सोने से पहले। इस घोल को गलती से भी निगलें नहीं क्योंकि यह पेट के लिए हानिकारक हो सकता है। इस नुस्खे का इस्तेमाल नियमित रूप से न करके हफ्ते में 2-3 बार ही करें वरना  रोजाना के इस्तेमाल से मसूड़े ड्राई हो सकते हैं।

Highlights

  • फिटकरी मुंह की गंदगी को साफ करने में फायदेमंद है।
  • फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से मसूड़ों और दांतों की समस्या दूर होती है।
  • मुंह की दुर्गंध को दूर करने के लिए भी फिटकरी का पानी असरदार होता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

क्या फिटकरी में ब्लीचिंग गुण होते हैं

हां, फिटकरी में ब्लीचिंग गुण होते हैं जो त्वचा को हल्का करने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं।

क्या फिटकरी त्वचा को काला करती है?

नहीं, बल्कि फिटकरी में ब्लीचिंग गुण होते हैं जो दाग-धब्बों को हल्का करने में फायदेमंद होते हैं।

क्या फिटकरी बैक्टीरिया के संक्रमण को ठीक कर सकती है?

फिटकरी बैक्टीरिया के संक्रमण को भी ठीक कर सकती है। यह सिर्फ फंगल इंफेक्शन को नहीं, बैक्टीरियल इंफेक्शन को भी ठीक कर सकती है। यह बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करती है।

क्या फंगल इन्फेक्शन के लिए फिटकरी अच्छी है?

जी हां, फंगल इंफेक्शन के लिए फिटकरी बेहद अच्छी होती है। फिटकरी में एंटी-सेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो फंगल इंफेक्शन को ठीक करने में मदद करते हैं। फिटकरी फंगल इंफेक्शन के इलाज में मदद करती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source