रात भर करवटें बदलते रहते हैं आप? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये टिप्स

Tips for better sleep :  आज के समय में लोगों को कई तरह की परेशानी हो रही है, जिसमें नींद न आने की परेशानी शामिल है। अगर आप बेहतर नींद चाहते हैं, तो कुछ आसान से टिप्स फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : February 26, 2026 11:47 AM IST

Tricks to fall asleep quickly :  आजकल की भागदौड़ और स्ट्रेसफुल लाइफ में हर किसी की अलग-अलग समस्याएं हैं। जहां किसी को समस्या है कि बिजी शेड्यूल के चलते उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है, तो वहीं किसी को दिक्कत है कि नींद आती ही नहीं है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो कुछ ऐसे तरीके हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से सो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको डॉक्टर द्वरा सुझाए गए कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी अनिद्रा की समस्या को तुरंत दूर करे देंगे।

अच्छी नींद के लिए क्या करें?

अपनी बॉडी को मूव करे, लेकिन थकाएं नहीं

डॉक्टर्स के मुताबिक, अच्छी नींद लाने के लिए नियमित रूप से एक्टिव रहने की जरूरत होती है। दरअसल, नियमित रूप से एक्टिव रहने से कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन कम होते हैं और मेलाटोनिन का प्रोडक्शन बढ़ता है। यह वह हार्मोन है जो आपके शरीर को बताता है कि अब आपको आराम करने की जरूरत है। हालांकि, सोने से ठीक पहले वर्कआउट करने से बचें।

बिस्तर को कंफर्टेबल रखें

आप कितनी जल्दी सोते हैं, इसमें सोने का माहौल भी एक बड़ी भूमिका निभाता है। दरअसल, एक्सपर्ट्स की मानें, तो अगर आपका बिस्तर कंफर्टेबल है, तो आपको बेड पर लेटते ही नींद आ जाएगी। इसलिए अपने बिस्तर को जितना हो सके सिंपल, शांति वाला और कंफर्टबल बनाने की कोशिश करें। साथ ही कमरे का तापमान और लाइट भी ऐसी रखें, जिसमें आपको बेहतर नींद आए।

सोने से पहले रिलैक्स हो जाएं

अगर आप अच्छी नींद चाहते हैं, तो कोशिश करें कि शाम को सोने से पहले खुद को रिलैक्स करें इसके लिए सारे काम-काज को निपटाकर, दिनभर की टेंशन को भूलकर, फोन को साइड रखकर सिर्फ अच्छी चीजों के बारे में सोचें और आंखें बंद कर सोने की कोशिश करें। हालांकि, अच्छी नींद लाने के लिए आप कोई किताब पढ़ सकते हैं। यह बहुत अच्छा तरीका होता है।

बेहतर डाइट

आप सोने से पहले क्या खाते हैं, यह भी आपकी नींद की क्वालिटी को तय करने में अहम भूमिका निभाता है। एक्सपर्ट ने सोने से पहले कैफीन, निकोटीन और चॉकलेट से बचने की सलाह दी, क्योंकि ये मेलाटोनिन रिलीज़ में देरी करते हैं। भारी या मसालेदार खाना खाने से बदहजमी हो सकती है, जबकि शराब, भले ही आपको नींद जैसा महसूस कराए, लेकिन यह नींद के गहरे स्टेज को खराब करती है। इसलिए रात का खाना हमेशा हल्का रखें।

सोने से पहले दिमाग की उलझनें दूर करें

दरअसल, नींद आने में एक बड़ी समस्या होती है माइंड का स्ट्रेसफुल होना। दरअसल, दिनभर अगर आपका कोई काम सही नहीं होता है, तो रात होते-होते आपका दिमाग थक जाता है। दिनभर की टेंशन को आपको रात में ठीक से सोने भी नहीं देती है। इसलिए अगर आपको अच्छी नींद चाहिए, तो अपनी चिंताओं को साइड रखें और रिलेक्स होकर सोने की कोशिश करें।

Highlights

  • अच्छी नींद के लिए सही डाइट का चुनाव करें।
  • सोने से पहले खुद को रिलैक्स करें।
  • दिमागी उलझनों को कम करने की कोशिश करें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source