Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अस्थमा रेस्पिरेटरी सिस्टम से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। वैसे तो ये रोग जीन के द्वारा बच्चों के आता है लेकिन लाइफस्टाइल के कारण भी व्यक्ति अस्थमा का शिकार हो जाता है। यह एक बहुत ही भयंकर बीमारी है जिसमें फेफड़ों तक जाने वाले सांस की नली इतनी इतनी पतली हो जाती है कि सांस लेने में काफी दिक्कत होती है। अस्थमा के सामान्य लक्षणों (Most Common Asthma Symptoms) में सांस लेने में तकलीफ, खांसी होना, बलगम आना और सांस लेते वक्त घरघर की आवाज आना है। अस्थमा एक ऐसी बीमारी है जिसे पूरी तरह से सही नहीं किया जा सकता है, आप केवल इसे कंट्रोल कर सकते हैं। एलोपैथी में अस्थमा के इलाज के दौरान मरीज को इनहेलर दिया जाता है ताकि अस्थमा अटैक आने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके। लेकिन क्या आप जानते हैं होम्योपैथी (Asthma Treatment In Homeopathy) में नेचुरल इलाज देकर अस्थमा को सही किया जाता है। आइए आज विश्व अस्थमा दिवस (World Asthma Day 2022) पर हम जानते हैं होम्योपैथी में कितना सक्सेसफुल है अस्थमा का इलाज और कैस होता है।
होम्योपैथी में अस्थमा का इलाज कितना सक्सेफुल है इस पर काफी सारी स्टडीज हो चुकी हैं, जिनके अलग अलग रिजल्ट आए हैं। 2004 में कोक्रेन द्वारा किए गए एक शोध में यह कहा गया था कि होम्योपैथी में अस्थमा की प्रभावशीलता को लेकर ज्यादा कामयाबी नहीं दिख रही है। जबकि 2018 में 140 एडल्ट पर हुए अध्ययन में यह पाया गया किअस्थमा के रेगुलर इलाज से होम्योपैथिक उपचार ज्यादा प्रभावशाली है। रिसर्च के अनुसार ऐसा कुछ नहीं कहा जा सकता है कि होम्योपैथी में अस्थमा का इलाज कितना सक्सेसफुल है। हालांकि कई मरीज ऐसे हैं जो होम्योपैथी की दवा से अस्थमा को कंट्रोल कर चुके हैं। होम्योपैथी में अस्थमा का इलाज करने में ज्यादा खर्चा नहीं आता है। ऐलोपैथी की तुलना में होम्योपैथी का इलाज (How to know asthma) काफी सस्ता है।