गर्म पानी या गुनगुना पानी, क्या है सर्दियों के लिए बेस्ट? जानें किस से बेहतर होगा पाचन और इम्यूनिटी

Hot Water vs Lukewarm Water: अगर आप भी सोच रहे हैं कि सर्दियों में आपको गुनगुना पानी पीना चाहिए या गर्म पानी तो इस बारे में हम आपको इस लेख में अच्छे से जानकारी देने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 8, 2025 3:05 PM IST

Gunguna Pani Pine ke Fayde: सर्दियों के मौसम में हम अक्सर जल्दी बीमार पड़ जाते हैं और इसलिए हमेशा सर्दियों के दिनों में अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। हमारे बड़े बुजुर्ग हमेशा से सर्दियों के दिनों में ठंडा पानी पीने की बजाय गर्म या गुनगुना पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन गर्म पानी या गुनगुना पानी ये दो अलग-अलग प्रकार के पानी हो जाते है और ऐसे में सवाल आता है कि आखिर गर्म पानी पीना चाहिए या गुनगुना पानी पीना चाहिए। इस लेख में हम आपको इन दोनों पानी में से बेहतर कौन सा है और इन्हें पीने के फायदों के बारे में कुछ खास जानकारी देने वाले हैं। ताकि आप खुद जान पाएं कि आपके लिए इनमें से बेहतर विकल्प कौन सा है।

गर्म पानी के फायदे

सर्दियों रोज एक गिलास गर्म पानी पीने के फायदे कई अलग-अलग हो सकते हैं । अगर आप चाय की तरह चुस्कियां लेकर गर्म पानी पीते हैं, तो इससे सर्दी-जुकाम, नाक बंद और खांसी जैसी समस्याएं ठीक हो सकती हैं। इसलिए इसका सेवन खासतौर पर तब करना ज्यादा लाभदायक होता है, जब आप ठंड के कारण बीमार पड़ गए होते हैं।

गुनगुने पानी के फायदे

सर्दियों में गुनगुना पानी पीना बेहद फायदेमंद है और हेल्थ एक्सपर्ट्स भी सलाह देते हैं कि आपको जब भी प्यास लगी है तभी ठंडे पानी की बजाय पानी को गुनगुना करके पीना चाहिए। अगर आप नियमित रूप से गुनगुना पानी पीते हैं, तो आपके बीमार पड़ने का खतरा कम होगा क्योंकि गुनगुने पानी से पाचन क्रिया और इम्यूनिटी दोनों में सुधार आता है।

कौन सा है बेहतर

दोनों का इस्तेमाल अलग-अलग समय पर किया जाता है, इसलिए अगर आप बीमार पड़ते हैं तो आपके लिए गर्म पानी पीना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। वहीं अगर आप सामान्य रूप से प्यास लगने पर पानी पी रहे हैं, तो आपके लिए गुनगुना पानी पीना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसलिए सर्दियों में सामान्य रूप से प्यास लगने पर आपको गुनगुना पानी पीने की ही सलाह दी जाती है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source