खुरदुरे हाथ-पैरों को तुरंत सही करेगा ये होममेड मॉश्‍चराइजर, 3 आसान स्‍टेप में जानें इसे बनाने का तरीका

सर्दियों की ठंडी हवा और पानी हाथ पैरों को खुरदुरा (Homemade moisturizer for rough hands and feet)  बना देते हैं।अगर आप भी उनमें से हैं जिन्‍हें इस तरह की समस्‍या होती है तो आज हम आपको खुरदुरे हाथ-पैरों से आराम पाने के लिए होममेड मॉश्‍चराइजर (Homemade Moisturizer) बनाना सिखा रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : January 1, 2021 1:31 PM IST

सर्दियों का मौसम (Winter Season) वैसे तो बहुत अच्‍छा और सुहाना होता है लेकिन ठंडी हवा और पानी हाथ पैरों को खुरदुरा (Homemade moisturizer for rough hands and feet)  बना देते हैं। कई बार तो हाथ पैर इस कदर फट जाते हैं कि उनसे खून आने लगता है और वे दर्द भी करते हैं। ऐसी स्थिति में कई बार न कोई मॉश्‍चराइजर काम करता है और न ही कोई घरेलू नुस्‍खा। जिन लोगों की स्किन ड्राई होती है उन्‍हें हाथ, पैर, होंठ और एड़ियां फटने की समस्‍या ज्‍यादा होती है। अगर आप भी उनमें से हैं जिन्‍हें इस तरह की समस्‍या होती है तो आज हम आपको खुरदुरे हाथ-पैरों से आराम पाने के लिए होममेड मॉश्‍चराइजर (Homemade Moisturizer) बनाना सिखा रहे हैं। 3 आसान स्‍टैप में जानिए इस होममेड मॉश्‍चराइजर को बनाने का तरीका-

ये हैं 3 आसान स्‍टेप

स्‍टेप 1- इस होममेड मॉश्‍चराइजर को बनाने के लिए आपको सिर्फ 2 चीजों की जरूरत पड़ेगी और वो हैं सरसों का तेल और मोमबत्‍ती।

स्‍टेप 2- मॉश्‍चराइजर को बनाने के लिए आपको सबसे पहले किसी पैन में सरसों के तेल को गर्म करना है। इसे तब तक गर्म करें जब तक इसमें से हल्‍क धुंआ न आने लगे। अब गैस बंद कर दें और इसमें 1 मोमबत्‍ती के छोटे-छोटे टुकडे कर डाल दें। जब मोमबत्‍ती तेल में पूरी तरह से पिघलकर गल जाए तो इसे तुरंत किसी कटोरी में निकाल दें।

स्‍टेप 3- आपका मॉश्‍चराइजर बनकर पूरी तरी से तैयार हैं। हल्‍का ठंडा होने के बाद आप इसे हाथ-पैरों में लगा सकती हैं। बेहतर परिणाम के लिए इस मॉश्‍चराइजर को आप रात को सोने से पहले फटे हाथ, पैर, होंठ और एड़ियों पर लगाएं।

ये नुस्‍खे भी हैं असरकारी

टी ट्री ऑयल- जिन लोगों की स्किन ड्राई होती है उन्‍हें सर्दियों का मौसम बहुत सताता है। हाथों में पानी लगते ही हाथ फटने लगते हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जिनके सर्दियों में हाथ पैरों से खून तक आने लगता है। ऐसे में आप टी ट्री ऑयल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। टी ट्री तेल खुरदुरे हाथ-पैरों को तुरंत सही करने में मदद करता है। इसके लिए बस आप इस तेल की 5-6 बूंदें लें और इसमें नारियल का तेल और ऑलिव ऑयल मिलाएं। अब इससे अपने हाथ पैरों की 10 मिनट तक मसाज करें।

फटी एड़ियों के लिए वरदान है केला - सर्दियों में फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए आप केले का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए केले को मैश करके फटी हुई एड़ियों पर लगाएं और 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी की मदद से पैरों को वॉश करें। आप चाहें तो इसके बाद मॉइश्चराइजर भी प्रयोग कर सकती हैं।

शहद और ग्लिसरीन का मिश्रण- शहद और ग्लिसरीन का मिश्रण भी फटे हाथ पैरों को सही कर उन्‍हें नमी देता है। शहद और ग्लिसरीन को आप फटे होठों पर भी लगा सकती हैं। इसके लिए आप ग्लिसरीन में थोड़ा सा शहद मिला लें और सोने से पहले इसे अपने होंठों और हाथ पैरों पर लगाएं। सुबह जब आप उठेंगे तो आपको अपने फटे अंग मुलायम दिखेंगे। इससे आपके होंठ गुलाबी भी होंगे।

मलाई और नींबू - अगर आपको सर्दियों में फटी एड़ियों की दिक्‍कत होती है तो मलाई और नींबू का मिश्रण आपके लिए बेस्‍ट रहेगा। मलाई में नींबू को मिलाकर भी आप फटी एड़ियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए सोते समय अपनी फटी एड़ियों पर इस नींबू मिली मलाई की पैरो पर तब तक मालिश करें जब तक मलाई अच्छे से पैरो पर सुख न जाये और सुबह अपने पैर गुनगुने पानी से धो लीजिये। रोजाना यह प्रयोग करने से फटी एड़ियां सही हो जाएगी। इस मिश्रण को आप फटे हाथ पैरों या चेहरे पर भी लगा सकते हैं।