
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : August 8, 2020 1:15 PM IST
जुएं मारने का पक्का इलाज हैं ये 4 होममेड मास्क, डेंड्रफ और हेयरफॉल भी होगा दूर
सिर में जुंए पड़ना जितना परेशानी का सबब बनता है उतना ही ये आपकी पर्सनेलिटी भी खराब करता है। जब बालों में जुएं पड़ती हैं तो खुजली होने के साथ ही स्कैल्प से खून भी निकलने लगता है। मानसून के मौसम में बारिश होने के कारण बालों में जुएं पड़ना आम बात हो जाती है। अगर आप भी इस परेशानी की गिरफ्त में हैं तो आज हम आपको इसके लिए कुछ आसान और असरकारी नुस्खे बता रहे हैं।
प्याज का रस भी जुएं मारने का एक अचूक उपाय है। इसके लिए 2 बड़े प्याज को छीकर काट लें। अब इन्हें मिक्सी में बारीक पेस्ट बना लें। अब इसके रस को एक कटोरी में निकालकर हल्के हाथों से अपने स्कैल्प पर रगड़ें। हफ्ते में 3 बार इस नुस्खे को अपनाने से बालों से जुएं हमेशा के लिए चली जाएंगी।
आप सरसों के तेल को गुनगुना कर बालों में अप्लाई करें। तेल को उतना गर्म करें जितना आप सह सकते हैं। लेकिन कोशिश करें कि तेल हल्का गर्म जरूर हो। जब स्कैल्प में हल्का तेल गर्म लगता है तो जुएं तुरंत बेहोश हो जाते हैं और सिर में मर जाते हैं। तेल आपको 2 बार लगाना है। पहली बार लगाएं और फिर आधा घंटे रुकें और फिर आधे घंटे बाद फिर से गर्म तेल लगाएं। फिर करीब 1 घंटे बाद बाल धो दें।
तुलसी के पत्ते सिर्फ पूजा पाठ और खाने के ही नहीं बल्कि जुएं मारने के भी काम आते हैं। तुलसी के पत्तों को बालों में लगाने के लिए इसका पेस्ट बनाएं और फिर बालों की जड़ों में रगड़कर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। तुलसी की खुशबू जुओं के लिए दुर्गंध का काम करती है जिससे वह बेहोश होकर मरने लगते हैं। जुओं के लिए तुलसी औषधी की तरह काम करती है।
नारियल का तेल सिर के जुएं मारने का एक अचूक तरीका है। लेकिन इसके लिए आपको नारियल के तेल के साथ थोड़ा सा सिरका भी मिलाना है। 2 चम्मच नारियल के तेल में 1 चम्मच सिरका मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अच्छी तरह बालों में लगाएं और करीब 2 घंटे के लिए छोड़ दें। जब आप बाल धोएंगे तो देखेंगे कि काफी सारी जुएं निकल रही हैं। इसे आप हफ्ते में 2 बार ट्राई कर सकते हैं।