सर्दियों में बार-बार होंठ फटने से परेशान? घर पर ही बनाएं ये 3 खास तरह के लिप बाम, दिनभर मुलायम रहेंगे आपके लिप्स

Homemade lip balm: सर्दियों में बार-बार फट रहे होंठों से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जानें घर पर बने 3 नेचुरल लिप बाम के बारे में जो बार-बार होंठ फटने से छुटकारा दिलाते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 15, 2022 12:12 PM IST

Lip care in winter: सर्दियों में कोई और चीज परेशान करे या न करे लेकिन बार-बार फटने वाले होंठ बहुत परेशान करते हैं। कुछ लोगों को बार-बार होंठ फटने की शिकायत रहती है, लेकिन सर्दियों के समय में यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि उन्हें अपनी जेब में लिप बाम रखना पड़ता है। मार्केट में मिलने वाले कई लिप बाम अच्छी क्वालिटी के नहीं होते हैं और उन्हें केमिकलों की मदद से बनाया जाता है। यही कारण है कि कुछ लोगों को सिर्फ तब तक ही आराम रहता है, जब तक वे उसका इस्तेमाल करते हैं। अगर आपको भी सर्दियों के दिनों में बार-बार होंठ फटने की शिकायत रहती है और लिप बाम लगा-लगा कर थक चुके हैं, तो आपको कुछ नेचुरल ट्राई करना होगा।

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ नेचुरल लिप बाम के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें बनाना और लगाना बहुत ही आसान है और ये काम भी बखूबी से करते हैं। साथ ही सबसे खास बात यह है कि इन लिप बाम को लगाना से कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा और न ही आपके मुंह का स्वाद बिगड़ेगा। चलिए जानते हैं फटे होंठों की समस्या को दूर करने के लिए 3 होम मेड लिप्स और उन्हें बनाने का तरीका

1. चॉकलेट लिप बाम

चॉकलेट सिर्फ आपको नहीं आपके होंठों को भी पसंद है, जिसकी मदद से बार-बार होंठ फटने की समस्या को दूर किया जा सकता है। चॉकलेट लिप बाम बनाने के लिए आपको निम्न सामग्री की जरूरत होगी -

  • 1 चम्मच चॉकलेट
  • ½ चम्मच नारियल तेल
  • 1 चम्मच वैक्स

इन तीनों चीजों को अलग-अलग बर्तन में डालकर पिघलाएं और पिघलने के बाद इन्हें एक बर्तन में डालकर फिर से एक बर्तन में डालकर अच्छे से मिलाएं। दोबारा जमने से पहले ही इसे किसी एयरटाइट डिब्बे में डालकर रख लें।

कोको बटर लिप बाम

सर्दियों के समय में बार-बार होंठ फटने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कोको बटर लिप बाम का इस्तेमाल करना भी काफी फायदेमंद रहता है। कोको बटर से लिप बाम बनाने के लिए आपको निम्न चीजों की आवश्यकता पड़ेगी।

  • नारियल का तेल
  • कोकोआ बटर
  • लैवेंडर एसेंशियल ऑयल

नारियल तेल और कोकोआ बटर की एक-एक चम्मच को एक साथ गर्म कर लें। दोनों के पिघलने के बाद इसमें आधा छोटा चम्मच मोम मिलाएं और कुछ बूंदें एसेंशियल लैवेंडर ऑयल मिलाएं। अच्छे से मिलने के बाद इसे किसी टाइट ढक्कन वाले डब्बे में डाल लें।

देसी घी से बनाए लिप बाम

सर्दियों के समय में फटे हुए होंठ से बचाव करने के लिए देसी घी भी काफी अच्छा रहता है। देसी घी से बना लिप बाम पूरी तरह से नेचुरल होता है और इस से किसी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं होता है। देसी घी से लिप बाम बनाने के लिए आपको निम्न चीजों की आवश्यकता होगी -

  • एक चम्मच देसी घी
  • आधा चम्मच नारियल तेल

इन दोनों चीजों के एक बर्तन में डालें और धीमी आंच पर रख दें, जब ये पिघल जाए तो इन्हें चम्मच के साथ अच्छे से मिला दें और आंच से उतार दें। आंच से उतरने के बाद उसे फिर से जमने दें और किसी टाइट ढक्कन वाले डब्बे में डाल दें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source