Homemade Ginger Cough Syrup Recipe: पिछले दिनों हमने कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले देखें। इस घटनाक्रम के बाद पेरेंट्स बच्चों को सर्दी, खांसी होने पर कफ सिरप देने से डर रहे हैं। अगर आप भी उन्हें पेरेंट्स में से हैं, तो बाजार के कफ सिरप नहीं बल्कि बच्चों को घर पर अदरक से बना हुआ कफ सिरप दीजिए। अदरक का रस, शहद और तुलसी को मिलाकर बनाए जाने वाला कफ सिरप कफ को गलाने, गले की जलन मिटाने और खांसी को कम करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं घर पर अदरक से कफ सिरप कैसे बनाएं और इसका सेवन करने के फायदों के बारे में-
अदरक का कफ सिरप घर पर कैसे बनाएं? - Homemade Ginger Cough Syrup Recipe
अदरक का सिरप बनाना बेहद आसान है और इसके लिए यूं तो इंटरनेट पर कई रेसिपीज मौजूद हैं। पर हम आपको सबसे आसान रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।
घर पर कफ सिरप बनाने के लिए सबसे पहले अदरक को अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें या कद्दूकस कर लें।
अब एक पैन में एक कप पानी डालें और उसमें अदरक, तुलसी की पत्तियां डालकर अच्छे से उबाल लें। इसे तब तक उबाले जब तक की आधा न रह जाए।
सबसे आखिर में पैन में काली मिर्च का पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। आंच बंद करें और मिश्रण को थोड़ी देर ठंडा होने दें।
अब इसको अच्छे से छानकर एक गिलास में निकाल लें और बच्चे के स्वाद के अनुसार शहद को मिलाकर तैयार कर लें।
आपका अदरक का कफ सिरप तैयार हो चुका है। यह सिरप कांच की बोतल में रखें। इसे फ्रीज में 1 सप्ताह तक आप स्टोर कर सकते हैं।
अदरक के कफ सिरप के फायदे
अदरक सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह नेचुरल एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल एजेंट है। अदरक के तत्व गले में मौजूद कफ को गिलाते हैं और बलगम को पतला करके बाहर निकालने में मदद करते हैं।
अदरक, तुलसी और शहद के तत्व गले की जलन और सूजन को घटाते हैं। इससे सूखी खांसी और गले में होने वाली खराश कम होती है।
आयुर्वेद के अनुसार, अदरक की तासीर गर्म होती है। इसका सेवन करने से गले में गर्माहट पैदा होती है और जमाव कम होता है।
अदरक और शहद मिलकर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इससे शरीर की बीमारी जल्दी ठीक होती है और बार-बार होने वाली सर्दी-खांसी में भी कमी आती है।
बच्चों को अदरक का कफ सिरप कब और कैसे दें?
घर पर बना हुआ या बाजार में मिलने वाला कफ सिरप हमेशा बच्चों की उम्र और बीमारी के आधार पर देना चाहिए। अगर आपका बच्चा 1 साल से छोटा है तो उसे अदरक का कफ सिरप बिल्कुल न दें। क्योंकि इसमें शहद का इस्तेमाल होता है। इससे बच्चे को बोटुलिजम का खतरा होता है।
1 से 3 साल के बच्चे को अदरक का कफ सिरप दिन में 2 बार 1/2 चम्मच दिया जा सकता है।
3 साल की उम्र के बच्चे को पेरेंट्स अदरक का कफ सिरप दिन में 2 से 3 बार 1 चम्मच दे सकते हैं।
Highlights
बच्चों को अदरक का कफ सिरप देना सुरक्षित है।
अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण खांसी से राहत देते हैं।
अदरक इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाकर बीमारियों से लड़ता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.