Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Remedies to relieve gas : पेट फूलना, गैस बनना और पेट में भारीपन सा महसूस होना यह एक आम परेशानी है, जो एक्सरसाइज न करने और ज्यादा तला-भुना खाने से हो सकती है। वैसे तो लोगों को दिन में भी यह परेशानी हो सकती है, लेकिन रात में यह समस्या ज्यादा बनती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दिन में बॉडी एक्टिव रहती है, जबकि रात में जब लोग खाना खाते ही सो जाते हैं, तो खाना आसानी से पच नहीं पाता, जिससे एसिडिटी और गैस बनना जाहिर है। देर से खाना, ज़्यादा खाना, सोडा पीना या खाने के तुरंत बाद लेट जाना, इनसे आसानी से पेट फूल सकता है। स्ट्रेस, स्मोकिंग या कैफीन और मसालेदार खाने जैसी चीज़ें भी पाचन को धीमा कर सकती हैं और गैस बना सकती है। हालांकि, कुछ ड्रिंक्स ऐसी हैं जो रात के समय बनने वाली इस गैस की समस्या को दूर करने में कारगर होती है। आइए आपको बताते हैं।
अदरक पाचन से जुड़ी परेशानी को दूर करने में काफी कारगर होता है। एक स्टडी में पाया गया है कि अदरक पेट साफ करने में तेज़ीलाता है, जिससे ब्लोटिंग और पेट के भारीपन से छुटकारा मिलता है। इसलिए अपने पेट को नेचुरली आराम देने के लिए डिनर के 30 मिनट बाद एक कप अदरक की चाय पिएं।
इसे कैसे बनाएं: 1 कप पानी में आधा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर 3-4 मिनट तक उबालें। फिर इसे एक कप में छान लें और गर्म-गर्म पिएं। अगर आपको हल्की मिठास पसंद है तो आप इसमें शहद की कुछ बूंदें मिला सकते हैं।
शहद और दालचीनी से बनी ड्रिंक गैस कम करने और डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। दरअसल, शहद में हल्के एंटी-इंफ्लेमेटरी फायदे होते हैं, जबकि दालचीनी पाचन में मददगार मांसपेशियों को आराम देने में मदद करती है। साथ में ये पेट के भारीपन को भी कम करते हैं।
इसे कैसे बनाएं: 1 कप गर्म पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर और 1 चम्मच शहद मिलाएं। फिर इस ड्रिंक को सोने से पहले धीरे-धीरे पिएं।
सौंफ के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं और उनमें नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गैस और ब्लोटिंग को कम करने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में अगर आपको रात को गैस बनने की शिकायत रहती है, तो इस ड्रिंक को पीना फायदेमंद रहेगा।
इसे कैसे बनाएं: सौंफ के पानी को बनाने के लिए एक चम्मच सौंफ के बीजों को हल्का सा मसल लें, ताकि उनका तेल निकल जाए। फिर उन्हें एक कप गर्म पानी में डालें और 10 मिनट के लिए भीगने दें। फिर पानी को छान लें और गर्म ही पी लें।
कैमोमाइल चाय हेल्दी स्लीप साइकिल को बढ़ावा देने के लिए काफी मददगार होती है। यह चाय न सिर्फ जल्दी नींद लाने बल्कि डाइजेशन को भी बेहतर बनाने के लिए जानी जाती है। दरअसल, कैमोमाइल टी में कर्मिनेटिव कंपाउंड होते हैं, जो गैस और ब्लोटिंग से राहत देते हैं। साथ ही सूजन या स्ट्रेस से होने वाले एसिड रिफ्लक्स को भी कम कर सकते हैं।
इसे कैसे बनाएं: एक कप में एक चम्मच सूखे कैमोमाइल फूल या कैमोमाइल टी बैग डालें। फिर इसके ऊपर गर्म पानी डालें और इसे 5 मिनट के लिए भीगने दें। फिर टी बैग निकाल दें या फूलों को छान लें और गर्मा-गर्म पिएं।
नींबू पानी डाइजेशन को बेहतर कर सकता है। साथ ही ब्लोटिंग को भी कम कर सकता है। अगर आप इसे सोने से पहले पीते हैं, तो इससे आपका सिस्टम आसानी से खाना पचा पाता है।
इसे कैसे बनाएं: गर्म नींबू पानी को बनाने के लिए एक गिलास गर्म पानी में आधा ताज़ा नींबू का रस निचोड़ें। हल्का सा मिलाएं और तुरंत पी लें। ध्यान रहे कि पानी आप अपने अनुसार गुनगुना कर सकते हैं।