बैड कोलेस्ट्रॉल को नसों से खींचकर बाहर निकाल देगी ये हरी चटनी, हार्ट अटैक का खतरा भी होगा कम

Chatni for cholesterol: बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए कई अलग-अलग प्रकार की दवाएं उपलब्ध है, लेकिन एक्सपर्ट घरेलू तरीकों से ही इसके कम करने की सलाह देते हैं। इस लेख में हम आपको एक देसी चटनी के बारे में बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : August 15, 2023 2:35 PM IST

How to control bad cholesterol: बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल के खतरे को इग्नोर नहीं किया जा सकता है और साथ ही इससे हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। दरअसल एक जगह बैठकर घंटों तक लगातार काम करना और अनहेल्दी डाइट लेना ऐसी बीमारियों का सबसे बड़ा कारण बन चुका है, जिससे होने वाली समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि, बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए कई अलग-अलग प्रकार की दवाएं उपलब्ध है, लेकिन एक्सपर्ट घरेलू तरीकों से ही इसके कम करने की सलाह देते हैं, क्योंकि इससे किसी प्रकार का साइड इफेक्ट होने के खतरा कम रहता है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से बैड को कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोका जा सकता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल के लिए हरी चटनी

आपने कई ऐसी हरी सब्जियों के बारे में सुना होगा, जो शरीर में बढ़ रहे बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करती हैं, लेकिन आज ही आपको ऐसी ही एक खास तरह की हरी चटनी के बारे में बताने वाले हैं, जो न सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं, बल्कि इससे हमारे स्वास्थ्य को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। चलिए जानते हैं इस खास चटनी के बारे में।

चटनी बनाने का तरीका

अगर आप या आपके परिवार में कोई भी व्यक्ति व्यक्ति बैड कोलेस्ट्रॉल से परेशान है, तो इस लेख में बताई गई चटनी आपके काफी काम आ सकती है। इस हरी चटनी को खास देसी हरी सब्जियां व हर्बल पत्तियों से बनाया जाता है, जिसें बैड कोलेस्ट्रॉल करने वाले गुण पाए जाते हैं। इसमें इस्तेमाल की जाने वाली चीजें इस प्रकार हैं -

  • 10 पत्तियां ताजी तुलसी
  • 10 पत्तियां पुदीना
  • 10 पत्तियां हरा धनिया
  • 5 पत्ते पालक
  • 10 पत्ते मेथी

गर्मियों के मौसम में पालक व मेथी के पत्ते मिलने थोड़े मुश्किल हो सकते हैं, लेकिन मार्केट में ट्राई करने से ये मिल जाते हैं। इन सभी पत्तों को अच्छे से धो लें और ग्राइंडर में अच्छे से पीसकर इनकी पेस्ट तैयार कर लें। स्वाद के लिए आप इनमें नींबू व नमक भी मिला सकते हैं और अगर चाहें तो थोड़ा टमामटर भी चटनी में मिक्स किया जा सकता है। नियमित रूप से इस चटनी का सेवन करने से हफ्ते भर में ही शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होने लगता है।

किस समय करें सेवन

वैसे तो इस चटनी का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन सुबह और दोपहर के समय इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। रात के समय इसका सेवन करना सीने में जलन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए इसका सेवन ब्रेकफास्ट या लंच के साथ ही किया जाना चाहिए।

चटनी के अन्य फायदे

सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए ही नहीं बल्कि इसके अन्य कई फायदे भी हैं। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होने के बाद हार्ट से जुड़ी बीमारियों जैसे हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर होने का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। इसके साथ-साथ डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए भी यह काफी फायदेमंद माना जाता है। यदि सही समय पर खाया जाए तो पाचन से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए भी यह काफी फायदेमंद हो सकता है।

डॉक्टर से संपर्क है जरूरी

हालांकि, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि समय रहते डॉक्टर से संपर्क भी कर लेना चाहिए। क्योंकि अगर कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज जैसी किसी बीमारी की गंभीरता बढ़ती जा रही है, तो यह स्थिति को गंभीर बना सकती है और ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना बहुत ज्यादा जरूरी होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source