हेयर फॉल की समस्या (hair fall problem) होने पर लोगों की रातों की चिंता बढ़ जाती है। क्योंकि हेयर फॉल या बाल झड़ने की समस्या होने पर कई बार लोगों के सिर से पैचेस में बाल गायब होने लगते हैं। जिसे देखकर लोगों का आत्मविश्वास कम होने लगता है। जैसा कि रोजमर्रा की जिंदगी में हमारे बाल प्रदूषित हवा,केमिकल वाले हेयर केयर प्रॉडक्ट्स और धूल-धुएं जैसी चीजों के सम्पर्क में आते हैं। इससे बालों को नुकसान पहुंच सकता है। जैसा कि हेयर फॉल जैसी समस्याओं से बचने के लिए बालों की सही तरीके से देखभाल करना जरूरी है वहीं यह भी पता होना चाहिए कि किसी समस्या में कौन-सी चीजों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।आयुर्वेद में हेयर फॉल के लिए जिन हर्ब्स और नेचुरल इंग्रीडिएंट्स की सलाह दी जाती है उनसे कुछ शैम्पू और कंडीशनर भी बनाए जा सकते हैं। इस लेख में आप पढ़ सकेंगे शैम्पू और कंडीशनर बनाने के तरीके। (Homemade hair conditioner and shampoo for hair fall)
हेयर फॉल के लिए ट्राई करें ये आयुर्वेदिक शैम्पू और कंडीशनर (Ayurvedic shampoo and hair conditioner for hair fall problem)
प्याज के रस से बनाएं शैम्पू
बालों के लिए प्याज एक आजमाया हुआ नुस्खा है जिसके इस्तेमाल से बालों की कई समस्याओं से भी आराम मिल सकता है। इससे बालों की जड़ों को मजबूती (strengthens hair roots) मिलती है, स्कैल्प में रक्त का संचार (blood circulation) सुधरता है, बालों को नमी ( hydrates the scalp) मिलती है और इससे बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.