
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 22, 2023 5:40 PM IST
Home remedies of diabetes: डायबिटीज एक लाइफस्टाइल डिजीज है, जिसके मामले भारत में काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। वैसे तो भारत में भी मेडिकल साइंस ने काफी तरक्की कर ली है, लेकिन ऐसी कई बीमारियां हैं जिनका इलाज अभी तक नहीं मिल पाया है। इनमे में डायबिटीज भी एक है। लेकिन दवाओं की मदद से इसे कंट्रोल किया जा सकता है और ये दवाएं हमारे देश में काफी आसानी से मिल जाती हैं। लेकिन यह भी देखा गया है कि कुछ लोगों का शरीर कमजोर होता है खासतौर पर बुजुर्गों का और कई बार वे दवाएं सहन नहीं कर पाते हैं। वहीं लंबे समय तक दवाएं लेना भी एक अच्छा विकल्प नहीं माना जाता है। इसलिए ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए भी कुछ घरेलू नुस्खों पर फोकस किया जाता है। डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कई प्रभावी घरेलू तरीके मौजूद हैं और उनमें से एक के बारे में हम आपको बताने वाले हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल करने लिए जामुन के फल को काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि जामुन के बीज ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए एक शक्तिशाली घरेलू नुस्खे के रूप में काम करते हैं। जामुन के बीजों में कई ऐसे एंटीडायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए काफी रहते हैं।
जामुन जितना स्वादिष्ट फल है उसके बीज का स्वाद उतना ही कड़वा होता है और इसलिए खाना इतना आसान नहीं रहता है। लेकिन इसके पाउडर को पानी के साथ लिया जा सकता है। इसलिए जामुन के बीजों को पहले धूप में अच्छे से सुखा लें और फिर पीसकर उनका पाउडर बना लें। जामुन के बीज पूरी तरह से सूखने में 3 से 4 दिन का समय लेते हैं। उसके बाद आप इन्हें ग्राइंडर की मदद से पीस सकते हैं।
जामुन के बीजों का पाउडर गुनगुने पानी के साथ लिया जाता है और इसे सुबह खाली पेट लेना चाहिए। रोजाना आधे चम्मच पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लें और यदि आपको लगता है। इस दौरान रोजाना अपना ब्लड शुगर भी चेक करें यदि डायबिटीज कंट्रोल हो रहा है, तो बीच-बीच में इसके सेवन को बंद भी कर सकते हैं। हालांकि, इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताया गया नुस्खा सिर्फ जानकारी के तौर पर है और इसे बिना डॉक्टर की सलाह के इस्तेमाल में नहीं लेना चाहिए। यदि आप इस नुस्खे का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो पहले अपने डॉक्टर से इस बारे में अच्छे से सलाह ले लें।