Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बाहर घूमने के बाद कई दिन तक रहता है पेट खराब? ये 5 देसी नुस्खे 1 दिन में ही बना देंगे आंतों को सही

Digestion problems: घूमने-फिरने का शौक भी हर किसी का होता है, लेकिन कई बार इसके बाद पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए कुछ घरेलू तरीकों को अपनाया जा सकता है।

बाहर घूमने के बाद कई दिन तक रहता है पेट खराब? ये 5 देसी नुस्खे 1 दिन में ही बना देंगे आंतों को सही

Written by Mukesh Sharma |Published : January 14, 2025 3:15 PM IST

Digestive problems after travel: ट्रैवल करने का आनंद अलग ही होता है, जो न सिर्फ आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहता है बल्कि आपकी शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद रहता है। शारीरिक तनाव को दूर करने के लिए घूमना-फिरना आपके लिए काफी अच्छा रहता है। लेकिन यह भी सच है कि ट्रैवलिंग यानी लंबी यात्रा के दौरान शरीर और खासकर गट (आंत) पर तनाव और थकावट का असर पड़ता है, जिससे पाचन समस्याएं, गैस, सूजन और कब्ज जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आयुर्वेद में ऐसे कई तरीके हैं, जो गट को पुनः संतुलित और स्वस्थ करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए अगर आप भी इस मौसम कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो अपनी यात्रा के बाद गट को जल्दी से हील करने के 5 आयुर्वेदिक उपायों को जान लें। अगर आपको भी यात्रा से आने से बाद समस्याएं रहती हैं, तो इस लेख में हम आपको इससे छुटकारा दिलाने वाले कुछ देसी नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं।

1. त्रिफला चूर्ण (Triphala churna)

त्रिफला आयुर्वेद का एक प्रमुख हर्बल मिश्रण है, जिसमें आंवला, बहेड़ा और हरड़ होते हैं। यह पाचन को सुधारने, आंतों की सफाई करने और कब्ज को दूर करने में मदद करता है। यात्रा के बाद त्रिफला का एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ सेवन करें, जिससे गट को आराम मिलेगा और सूजन कम होगी।

2. अजवाइन व जीरा का पानी (Ajwain and jeera water)

ट्रेवल के दौरान आप बहुत सारे जंक फूड का सेवन करती हैं, जिस कारण पाचन क्रिया पर नकारात्मक असर होता है। अजवाइन और जीरा पाचन को तेज करते हैं और गैस, सूजन और अपच जैसी समस्याओं को कम करते हैं। इन दोनों मसालों को एक गिलास पानी में उबालकर, उसे गुनगुना पीने से गट को आराम मिलता है और पाचन क्रिया सही रहती है।

Also Read

More News

3. हल्दी व अदरक का काढ़ा (Haldi and Ginger kadha)

हल्दी और अदरक का काढ़ा पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है और सूजन को कम करता है। एक चम्मच हल्दी और अदरक का पेस्ट उबालकर उसमें शहद डालकर पिएं। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो गट की समस्याओं को जल्दी ठीक करता है।

4. सौंफ व धनिया का पानी (Saunf and dhaniya water)

आयुर्वेदिक उपायों का नियमित रूप से पालन करने से आपकी यात्रा के बाद गट को जल्दी ठीक करने में मदद मिल सकती है। सौंफ और धनिया पाचन तंत्र को शांत करने में मदद करते हैं। इन दोनों का मिश्रण पानी में उबालकर पिएं। यह न केवल गट को आराम पहुंचाता है, बल्कि गैस, ऐंठन और अपच जैसी समस्याओं से भी राहत देता है।

5. गुनगुना पानी व नींबू (Lukewarm water and lemon)

गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर में टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और पाचन तंत्र में सुधार होता है। यह विशेष रूप से यात्रा के बाद आपके गट को डिटॉक्स करने में मदद करता है और पाचन क्रिया को सामान्य करता है। नियमित रूप से गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।