
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Home remedies of foot sprain: पैर की मोच (Sprain) एक सामान्य चोट है, जो लिगामेंट्स (Ligaments) पर आती है। लिगामेंट्स वह मांसपेशियां होती हैं, जो हड्डियों को जोड़ती हैं और जो जोड़ के स्थायित्व में मदद करती हैं। मोच तब होती है जब इन लिगामेंट्स का अत्यधिक खिंचाव या आंशिक रूप से फट जाना होता है। पैर में मोच आने के कई कारण होते हैं, जैसे- अचानक गलत दिशा में पैर का मुड़ना या मोड़ने से लिगामेंट्स पर अत्यधिक दबाव पड़ता है। या जब व्यक्ति गिरता है, खासकर किसी असमान सतह पर, तो पैर की मोच आ सकती है। किसी भारी वस्तु को उठाने या तेज दौड़ने के दौरान लिगामेंट्स खिंच सकते हैं। इसके अलावा फुटबॉल, क्रिकेट, बास्केटबॉल जैसे खेलों में अक्सर मोच आ सकती है, क्योंकि इनमें तेज गति, दिशा बदलना और अचानक पलटना होता है। अगर आपको भी इनमें से किसी भी कारण पैर में मोच आ गई है तो तो दर्द और सूजन को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय मददगार हो सकते हैं और ऐसे ही कुछ घरेलू उपाय आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
मोच आने के तुरंत बाद प्रभावित हिस्से पर बर्फ का पैक (Ice Pack) लगाना चाहिए। बर्फ को कपड़े में लपेटकर 15-20 मिनट तक प्रभावित क्षेत्र पर रखें। इससे सूजन कम होगी और दर्द भी राहत मिलेगा। दरअसल बर्फ से रक्त संचार कम हो जाता है, जिससे सूजन और दर्द कम हो जाता है। इसकी अच्छे से सिकाई करना जल्दी आराम पहुंचाती है और दर्द से छुटकारा भी मिलता है।
बर्फ के उपयोग के बाद, कुछ दिनों बाद गर्म पानी से सेंकना फायदेमंद हो सकता है। गर्म पानी से सेंकने के लिए एक तौलिया को गर्म पानी में भिगोकर प्रभावित क्षेत्र पर 10-15 मिनट के लिए रखें। दरअसल गर्मी से रक्त संचार बढ़ता है और जकड़न कम होती है, जिससे दर्द और सूजन को राहत मिलती है।
एक चम्मच हल्दी और आधा चम्मच अदरक पाउडर में थोड़ी सी पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को मोच वाली जगह पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसे 20-30 मिनट तक छोड़ने के बाद धो लें। हल्दी और अदरक दोनों में एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन कम करने वाले) गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
एक बाल्टी गुनगुने पानी में 2-3 चम्मच एप्सम सॉल्ट डालें और इस पानी में 15-20 मिनट के लिए प्रभावित पैर को डालकर आराम करें। एप्सम सॉल्ट में मैग्नीशियम होता है, जो मांसपेशियों को आराम देता है और सूजन कम करता है। पैर की मोच से जल्दी आराम पाने केलिए एप्सम सॉल्ट से सिकाई करना अच्छा विकल्प हो सकता है।
- मोच के दौरान, प्रभावित पैर को अधिक चलने-फिरने से बचाएं और उसे आराम दें।
- जब भी संभव हो, पैर को थोड़ा ऊंचा रखकर सोने या बैठने की कोशिश करें, ताकि सूजन कम हो। यदि दर्द और सूजन ज्यादा बढ़े, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, ताकि कोई गंभीर चोट न हो।