क्रोनिक हेयर फॉल से परेशान हैं तो जान लें इससे पीछे का कारण और इससे बचने के खास उपाय

Hair fall solution: आजकल बाल झड़ने की समस्या लोगों के बीच काफी सामान्य होती जा रही है और इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ चीजों का खास ध्यान रखना जरूरी है। ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : September 12, 2024 5:21 PM IST

How to prevent hair fall at home: क्रोनिक हेयर फॉल (Chronic Hair Fall) का मतलब है लंबे समय तक लगातार बालों का झड़ना, जो सामान्य रूप से हर दिन कुछ बालों के झड़ने से ज्यादा होता है। महिला व पुरुष दोनों में यह समस्या देखी जाती है। इसके कारण लगातार सर के बाल गिरते जाते हैं जिसकी वजह से न सिर्फ खूबसूरती काम हो जाती है बल्कि आत्मविश्वास कमजोर होने लगता है। हमारे समाज में बालों को खूबसूरती से जोड़कर देखा जाता है और सच कह तो यह खूबसूरत ही दिखते हैं। अगर आप बालों को खूबसूरती से सवेरे तो यह आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करते हैं फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष यह दोनों पर ही खूब सकते हैं, लेकिन अक्सर हम में से अधिकतर लोग इसे सामान्य हेयर फॉल समझकर इग्नोर कर देते हैं लेकिन यह क्रॉनिक हेयर फॉल का एक संकेत होता है जिस समय पर पहचान कर सही इलाज किया जा सकता है और अपने बालों को गिरने से बचाया जा सकता है। क्रॉनिक हेयर फॉल के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े होते हैं।

(Also read - बारिश के मौस में हेयर फॉल को ऐसे करें कंट्रोल)

क्रोनिक हेयर फॉल के कारण

हार्मोनल असंतुलन

थायराइड की समस्या, पीसीओएस (Polycystic Ovary Syndrome) या गर्भावस्था के बाद हार्मोन में बदलाव से बालों का झड़ना बढ़ सकता है। वही गर्भावस्था के दौरान खूब सारी दवाइयां लेनी पड़ती हैं जिसकी वजह से भी यह समस्या देखने को मिलती है। वहीं कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट्स भी बालों के गिरने का कारण बन सकते हैं, जैसे कि कैंसर के इलाज के दौरान कीमोथेरेपी।

असंतुलित जीवन शैली और तनाव

आज मनुष्य की जीवन शैली कैसी है इस बात से आप और हम भली-भांति प्रकार से वाकिफ है। ऐसे में नींद की कमी, गलत खानपान और धूम्रपान जैसी आदतें बालों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं। वहीं लंबे समय तक मानसिक तनाव भी बाल झड़ने का एक कारण हो सकता है।

आहार की कमी

संतुलित आहार क्योंकि हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य से जुड़ा है तो यह हमारे बालों की ग्रोथ को भी प्रभावित करता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि विटामिन डी, बी 12, जिंक, आयरन और प्रोटीन की कमी बालों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है, जिससे क्रोनिक हेयर फॉल की समस्या देखने को मिलती है और समय से इस पर ध्यान ना देना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

अनुवांशिकता

वही अनुवांशिकता भी इसका एक महत्वपूर्ण कारण है। अगर परिवार में बाल झड़ने की समस्या रही है, तो यह अनुवांशिक भी हो सकती है। लेकिन ऐसा नहीं है कि इसे रोक नहीं जा सकता इसे भी रोका जा सकता है लेकिन जरूरी है कि आप समय पर इस पर ध्यान दें और उचित कदम उठाएं।

स्कैल्प की समस्याएं

इन सबके अलावा सबसे महत्वपूर्ण कारण है स्कैल्प की समस्या का होना। जाहिर सी बात है कि अगर आपके स्कैल्प साफ सुथरे या किसी इंफेक्शन से ग्रसित होंगे तो आपको हेयर फॉल की समस्या झेलना ही पड़ेगी। डैंड्रफ, फंगल इंफेक्शन या स्किन कंडीशन बालों के झड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इससे बचने के उपाय

1. संतुलित आहार: आहार में विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन को शामिल करें। हरी सब्जियां, फल, नट्स, और अंडे जैसे खाद्य पदार्थ बालों के लिए लाभदायक हैं।

2. तनाव प्रबंधन: योग, ध्यान और व्यायाम से मानसिक तनाव को कम करें।

3. बालों की उचित देखभाल: बालों को हल्के शैम्पू से धोएं, ज़रूरत से ज्यादा केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें, और तेल मालिश करें।

4. विटामिन सप्लीमेंट्स: डॉक्टर की सलाह से विटामिन D, B12, और आयरन सप्लीमेंट्स लें।

5. स्कैल्प की देखभाल: स्कैल्प की सफाई पर ध्यान दें और इंफेक्शन से बचने के लिए एंटी-फंगल शैम्पू का इस्तेमाल करें।

6. बालों की सुरक्षा: हीटिंग टूल्स, हेयर डाई और अन्य केमिकल ट्रीटमेंट्स का कम से कम उपयोग करें।

7. डॉक्टर से परामर्श: यदि समस्या अधिक हो रही है, तो विशेषज्ञ से परामर्श लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source