मौसम बदलने से बढ़ गई है बंद नाक की समस्या? इन 5 देसी तरीकों से तुरंत पाएं आराम

Nasal congestion home remedy: बदलते मौसम और धूल-मिट्टी से होने वाली एलर्जी के कारण कई बार नाक रुक जाती है और साथ ही फ्लू के अन्य लक्षण भी होने लगते हैं। इन देसी तरीकों से आप घर पर ही बंद नाक व फ्लू के लक्षणों को छुटकारा पा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : June 14, 2022 1:08 PM IST

जब आपके आसपास के वातावरण (Climate change) में किसी प्रकार का बदलाव होता है, तो इसका असर सीधा आपके शरीर पर भी पड़ता है। वातावरण में बदलाव होना सिर्फ सर्दियों के बाद गर्मियां और फिर से सर्दियां आना नहीं होता है। बल्कि बाहर से आकर ठंडा पानी पी लेना धूप से आकर सीधा एसी रूम में चले जाना आदि भी शरीर के आसपास के वातावरण में बदलाव लाता है और इन सभी स्थितियों में अक्सर सर्दी-जुकाम के लक्षण (Flu symptoms) होने लगते हैं। सर्दी-जुकाम में अक्सर नाक बंद (Stuffy nose) होने की दिक्कत होने लगती है, जो काफी परेशान कर देने वाली स्थिति भी पैदा कर देती है। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लाए हैं, जिनकी मदद से आप घर पर ही बंद नाक और फ्लू के अन्य लक्षणों को दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं घर पर ही बंद नाक को खोलने के तरीके

1. ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें

वातावरण में नमी की कमी होना भी बंद नाक व अन्य परेशानियों का कारण बन सकती है। यहां तक कि शुष्क मौसम के कारण कुछ लोगों को खांसी संबंधी समस्याएं भी हो जाती हैं। ऐसे में आप कमरे में ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. बंद नाक को खोलने के लिए भाप लें

रुकी हुई नाक को खोलने के लिए भाप लेना एक बहुत पुरानी और कारगर घरेलू तकनीक है। भाप लेने से न सिर्फ बंद नाक को खोलने में मदद मिलेगी बल्कि नाक के अंदर हो रही जलन व अन्य परेशानियां भी दूर होंगी। लगातार कम से कम 5 बार भाप लें और हर बार आपको लगातार एक से दो मिनट तक भाप लेनी है।

3. मसालेदार डाइट लें

वैसे तो मसालेदार चीजें खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन कई बार इनका रिएक्शन हमारे काम आ सकता है। दरअसल मसालेदार चीजें खाने से नाक बहने लगता है और ऐसे में ये बंद नाक को खोलने में भी मदद कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप कोलेस्ट्रॉल, बीपी या अन्य किसी बीमारी से ग्रसित हैं, तो मसालेदार खाने से पहले डॉक्टर से बात कर लें

4. अपनी डाइट में हल्दी मिलाएं

अगर आप बंद नाक और फ्लू के अन्य लक्षणों से परेशान हैं, तो आपके लिए हल्दी भी काफी लाभदायक हो सकती है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी जो सूजन व लालिमा को दूर करने का काम करते हैं। हल्दी नाक के अंदर हो रही जलन जैसी समस्याओं को दूर करती है और नाक को खोलने में भी मदद करती है।

इन बातों का रखें ध्यान

हालांकि, उपरोक्त बताए गए घरेलू तरीकों के अलावा आपको कुछ अन्य बातों का ध्यान भी रखना है, जो आपको फ्लू के लक्षणों को बचाने में मदद करेगी -

  1. धूल वाली जगह पर न जाएं - आप किसी भी ऐसी जगह पर न जाएं जहां पर धूल उड़ रही हो। हालांकि, अगर आपको किसी काम से ऐसी जगह पर जाना पड़ रहा है, तो उचित मास्क और चश्मे का इस्तेमाल करें और घर आते ही मुंह और हाथ अच्छे से धो लें।
  2. उपयुक्त सफाई रखें - अपने शरीर व आस-पास की चीजों की उचित सफाई रखना ही फ्लू से बचने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है। समय-समय पर हाथ और मुंह धोते रहें और बार-बार मुंह व आंखों को छूने की आदतों को छोड़ दें।
  3. एंटी-एलर्जिक दवाएं लें - अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी है, तो सबसे पहले कोशिश करें कि आप ऐसी चीजों को संपर्क में न आएं। हालांकि, अगर आप किसी कारण से संपर्क में आ जाते हैं, तो तुरंत डॉक्टर द्वारा दी गई एंटी-एलर्जिक दवाएं लें ताकि लक्षणों को गंभीर होने से पहले ही उन्हें रोका जा सके।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source