... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : August 17, 2021 2:56 PM IST
Image credits by: आंखों के आगे दिखने लगे जाली जैसे तो तुरंत करें घर में रखी इस चीज का इस्तेमाल, समस्या होगी दूर, रोशनी होगी तेज
हम सभी जानते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ- साथ हमारी आंखों की रोशनी कम होना शुरू हो जाती है। इसके साथ-साथ ही बढ़ती उम्र में आंखों के आगे धुंधलेपन या फिर धुंधला-धुंधला दिखाई देना शुरू हो जाता है। बहुत से लोग या फिर ज्यादातर लोग बढ़ती उम्र में आंखों में सफेद मोतियाबिन्द के कारण भी धुंधलेपन की समस्या के शिकार हो जाते हैं। इस समस्या का इलाज घर पर रहकर करना मुश्किल होता है हालांकि मोतियाबिंद को ऑप्रेशन से ठीक किया जा सकता है। लेकिन कुछ लोगों की आंखों में ऑपरेशन के बाद भी यह समस्या फिर से हो जाती है, जिसके पीछे की मुख्य वजह आंख के अंदर की झिल्ली का मोटा होना है। इस वजह से भी आंखों के आगे धुंधलापन रहने लगता है। आइए जानते हैं इसे कैसे ठीक किया जा सकता है।
आंखों के आगे धुंधला-धुंधला दिखाई देने को सामान्य बोलचाल की भाषा में जाला भी कहते हैं। अगर आपका हाल ही में सफेद मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ है, जिसके बाद आपरो आंखों में धुंधलेपन की समस्या आ रही है तो इसका उपचार लेजर मशीन के माध्यम से ही संभव है। आंखों के जाला होने की समस्या के अन्य कारणों में शरीर में खून की कमी या कमजोरी, माइग्रेन और आंखों की रोशनी कमजोर होने की वजह से भी हो सकती है। इसके लिए डॉक्टर की सलाह से आई ड्राप और दवा का प्रयोग किया जा सकता है।
आंखों के जाला हटाने के कुछ घरेलू उपाय भी हैं, जो बीते कई वर्षों से भारतीय घरों के बुजुर्ग अक्सर अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए किया करते थे। अगप आप कभी अपने गांव जाएंगे तो पाएंगे कि वहां आज भी बुजुर्ग लोग इस उपाय को कर अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करते हैं। वही नुस्खा हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।
आंखों के आगे से जाला या फिर आंखों की रोशनी को तेज करने के लिए आप गाय के घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हां, इस बात का ध्यान रखें कि गाय का घी घर पर निकाला हुआ होना चाहिए। मौजूदा वक्त में ज्यादातर खाद्य पदार्थों में मिलावट होने का ज्यादा खतरा रहता है और अगर घी मिलावट वाला होगा तो उसे आंखों में डालने से कोई लाभ नहीं होगा।
इसके अतिरिक्त आंखों के लिए प्रयोग किये जाने वाले गाय की घी को हमेशा कांच के एयरटाइट शीशी में ही स्टोर करें। इस प्रकार सुरक्षित रखे हुए गाय के घी का ही प्रयोग करने से आपको लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाती है। बता दें कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में आज भी आंखों की रोशनी से सम्बंधित रोगों के उपचार में गाय के घी का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है।
1-नियमित रूप से रात में सोते वक्त घी के दो बूंदें आंख में डालने से रोशनी बढ़ाने और जाला हटाने में मदद मिलती है।
2- घी डालने के लिए बाज़ार में मिलने वाले ड्रापर का प्रयोग करना सुरक्षित रहता है।
1-आंखों में डालने से पहले घी को पिघलाना आवश्यक है।
2-घी पिघलाने के लिए एक बर्तन में गर्म पानी लें।
3-इस पानी में गाय के घी की शीशी को डाल दें।
4-बार -बार सीधे आग पर घी को गर्म नहीं करना है।
5- ध्यान रहे घी गर्म नहीं, केवल पिघला होना आवश्यक है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.