धूप में रहने से मीरा राजपूत को हुआ माइग्रेन तो आजमायी यह तरकीब, बताया तकलीफ से राहत का घरेलू उपाय

मीरा ने लिखा कि उन्होंने माइग्रेन के तेज़ दर्द से छुटकारा पाने के लिए कौन-सा तरीका अपनाया। (Home Remedy For Migraine By Mira Rajput)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 11, 2021 4:03 PM IST

Home Remedy For Migraine: माइग्रेन का दर्द बर्दाश्त करना बहुत मुश्किल होता है और हाल ही में ऐसे ही तेज़ सिर दर्द की परेशानी हुई बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी (Shahid Kapoor's Wife)  मीरा राजपूत को। मीरा राजपूत ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा कि किस तरह उन्हें माइग्रेन की समस्या ( Migraine Cuases) से जूझना पड़ा और इस तकलीफ से राहत के लिए उन्होंने क्या किया। मीरा (Mira Rajput) ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर हाल ही में एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने बताया कि धूप में ट्रेनिंग के दौरान उन्हें माइग्रेन का दर्द शुरू हो गया। साथ ही मीरा ने लिखा कि इस तरह के तेज़ सिर दर्द से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने कौन-सा तरीका अपनाया। (Home Remedy For Migraine By Mira Rajput In Hindi.)

पित्त दोष के कारण हुआ सिर में दर्द

अपनी पोस्ट में मीरा ने लिखते हुए बताया कि "कुछ दिनों पहले मुझे कड़ी धूप में ट्रेनिंग करने लेनी थी और इसी दौरान मुझे माइग्रेन की समस्या हुई। जब धूप में मेरी ट्रेनिंग चल रही थी उसी वक्त मैंने महसूस किया कि मेरे सिर में अचानक से तेज दर्द हो रहा है। उसके बाद मैंने नहाया। पानी पीने और ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) के स्थिर होने का इंतज़ार किया लेकिन, इन सबके बाद भी मुझे सिर दर्द से राहत नहीं मिली। मैं पूरे दिन सिर दर्द से परेशान रही।"

अपनी पोस्ट में मीरा राजपूत ने यह भी बताया कि इस समस्या की वजह उनकी प्रकृति (Parkriti Dosha) भी हो सकती है। मीरा ने लिखा कि " यह सिर दर्द शायद मेरे पित्त दोष (Pitta Dosha) के चलते हुआ हो क्योंकि, दोपहर के समय पित्त दोष बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है और शायद मेरे साथ यही हुआ कि कड़ी धूप में रहने के कारण मेरा पित्त लेवल बढ़ गया और मुझे यह परेशानी हुई।" (Symptoms of excess accumulation of pitta in the body)

इस घरेलू नुस्खे से मिली राहत

माइग्रेन से परेशान मीरा राजपूत ने सिर दर्द से राहत के लिए एक घरेलू उपाय आजमाया जिसके बारे में उन्होंने अपने फैंस को भी बताया। मीरा राजपूत ने लिखा कि "माइग्रेन के दर्द से आराम पाने के लिए मैंने जो तरीका खोज निकाला वह एक घरेलू नुस्खा (Home Remedies For Migraine) है। मैंने चने की सेंक (Chana Senk) लेने का फैसला किया। इस तरीके में काले चनों (Black Gram) को तवे पर भूना जाता है और इन्हें एक कपड़े में बांधकर आंखों को ऊपर रखा जाता है। इस तरह चने की गर्मी से सेंक लगती है और दर्द में काफी राहत मिलती है। रूमाल या किसी कपड़े में बांध कर आंखों पर रखे गए चनों की गर्मी आंखों के हर हिस्से तक पहुंचकर गर्माहट देते हैं और इससे धीरे-धीरे दर्द से राहत (Ways to get rid of Migraine pain) मिलती है। यह तरीका ना केवल आराम पहुंचाता है बल्कि, इस पोटली को बार-बार गर्म करके इस्तेमाल भी किया जा सकता है।"

(डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गयी माइग्रेन और उससे जुड़े घरेलू नुस्खों से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी भी नुस्खे को आज़माने या किसी स्वास्थ्य समस्या के इलाज से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया किसी विशेषज्ञ का परामर्श ज़रूर लें।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source