Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
काला जीरा, प्याज के बीज या कलौंजी के बीज भले ही देखने में आकर्षक ना लगें लेकिन इनकी खास सुगंध इसे अन्य मसालों से अलग बनाती है। लेकिन, इस मसाले की सबसे बड़ी खासियत है इसके औषधीय गुण। काला जीरा स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक फायदेमंद माना जाता है क्योंकि, इसमें पोटैशियम (potassium) और प्रोटीन (protein) के अलावा डाइटरी फाइबर (fibre), विटामिंस (vitamins) और कई प्रकार के मिनरल्स (minerals) पाए जाते हैं। तो वहीं कलौंजी के बीजों में हेल्दी फैट्स (healthy fats), अमिनो एसिड्स (amino acids) और कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स (antioxidants) भी मौजूद होते हैं।

न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होने के कारण कलौंजी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स के घरेलू इलाज के लिए भी लोगों की पहली पसंद बनता है। खासकर, हाई ब्लड शुगर लेवल्स को कंट्रोल करने के लिए कलौंजी का सेवन बहुत ही कारगर नुस्खा माना जाता है। हर दिन आधा चम्मच कलौंजी खाने से डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर लेवल को अंडर कंट्रोल रखने में मदद कर सकती है। दरअसल, कलौंजी पैंक्रियाज को उत्तेजित करती है जिससे शरीर में इंसुलिन का उत्पादन और उसका इस्तेमाल बेहतर तरीके से होता है। कलौंजी के काले और नन्हें बीज डायबिटीज से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याएं जैसे आंखों की रोशनी को होनेवाले नुकसान, मोतियाबिंद और शरीर के अंदरूनी अंगों को पहुंचे नुकसान का रिस्क भी कम करता है। लेकिन, डायबिटीज में कलौंजी के सेवन सही तरीके से करने से ही इसका असर भी बेहतर तरीके से देखा जा सकता है। इस लेख में यहां पढ़ें डायबिटीज के मरीजों को किस तरह कलौंजी का सेवन करना चाहिए।
मधुमेह में सुबह खाली पेट कलौंजी का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए एक गिलास पानी में कलौंजी के बीजों का पाउडर मिलाएं और इसे पीएं।
काला जीरा या कलौंजी के बीजों का इसेंशियल ऑयल भी इस्तेमाल के लिए बहुत आसान है। कलौंजी के तेल को पानी के साथ उबालकर इसकी चाय पी जा सकती है। इस चाय का सेवन रात में भी करने से फायदा हो सकता है।