सर्दियों में इस कारण से होती है रूसी, तुरंत चाहिए आराम तो आज से ही शुरू कर दें ये घरेलू नुस्खे

Causes of dandruff: बालों में रूसी की समस्या सर्दियों में काफी बढ़ जाती है, जिससे छुटकारा पाने के लिए उसके कारण का पता होना जरूरी है। इस लेख में जानें दो ऐसे खास घरेलू तरीके, जिनकी मदद से बालों की रूसी को दूर किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 2, 2022 2:52 PM IST

Dandruff in winter home remedies in hindi: बालों में रूसी की समस्या काफी परेशान कर देने वाली होती है, इस से सिर में खुजली और जलन तो होती ही है साथ ही साथ कई बार यह शर्मिंदगी का विषय भी बन जाता है। सर्दियों का मौसम आ रहा है और आपको भी पता ही होगा कि डैंड्रफ यानी रूसी की समस्या ज्यादातर सर्दियों में ही देखी जाती है। कुछ लोगों के सर्दियों में होने वाली रूसी इतनी जिद्दी होती है कि उस से छुटकारा पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसा अक्सर इसलिए होता है क्योंकि हमें सर्दियों में होने वाली रूसी के कारण का पता नहीं होता है। इस लेख में कुछ इसी तरह की जानकारी दी गई है, जिसमें बताया गया है कि आखिर क्यों सर्दियों के दिनों में रूसी की समस्या ज्यादा देखी जाती है और साथ ही साथ इस से छुटकारा पाने के तरीकों के बारे में भी बताया गया है। (dandruff problem solution in hindi)

क्यों सर्दियों में ज्यादा होती है रूसी (Causes of dandruff in winter)

आपने भी जरूर नोटिस किया होगा कि सर्दियों के दिनों में रूसी की प्रॉब्लम सबसे ज्यादा रहती है। दरअसल, सर्दियों में हवा की नमी का स्तर काफी हद तक कम हो जाता है। सरल शब्दों में कहें तो हवा सूखी हो जाती है और इस कारण से सिर की त्वचा यानी स्कैल्प की नमी भी कम होने लगती है। स्कैल्प की नमी कम होने के कारण रूसी बनने लगती है। यहां तक कि कुछ एक्सपर्ट्स यह मानते हैं कि सिर में रूसी आना ही ड्राई स्कैल्प का एक संकेत है।

स्कैल्प में नमी है जरूरी

सर्दियों के दिनों में सिर की त्वचा में पर्याप्त नमी बनाए रखना जरूरी होता है। नमी का मतलब यह नहीं है कि आप उसे हर समय गीला रखें, ऐसा करने से रूसी की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। आप समय-समय पर सिर को धोएं, किसी अच्छी गुणवत्ता वाले तेल का उपयोग करें और साथ ही सिर को ढक कर रखने के लिए किसी टोपी या कपड़े का इस्तेमाल करें।

इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

अगर सर्दियों के दिनों में आपकी रूसी की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है और अब आप उसे कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं, तो चिंता मत कीजिए। हम आपको दो ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप रूसी से तुरंत आराम पा सकते हैं -

1. टी ट्री ऑयल (Tea tree oil for dandruff)

अगर आप जल्द से जल्द डैंड्रफ से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। टी ट्री ऑयल एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो खुजली व जलन जैसी समस्याओं को भी दूर करते हैं। आप किसी शैम्पू में चार से पांच बूंद टी ट्री आयल मिलाकर अच्छे से सिर में मसाज करें और गुनगुने पानी के साथ धो लें।

2. मेथी के बीज (Fenugreek seeds for dandruff)

रूसी से छुटकारा पाने के लिए मेथी के बीजों का इस्तेमाल करना भी काफी फायदेमंद है। मेथी के बीजों में ऐसे खास तरह के प्रोटीन व निकोटिन एसिड पाए जाते हैं, जो सिर डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ बाल झड़ने जैसी समस्याओं को भी दूर करता है। आप रात भर मेथी के बीजों को पानी में भिगोएं और सुबह उसी पानी से बाल धोएं।